विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से धोलिया जीएसएस पर अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्वीकृत
अब शहर में बार-बार होने वाली ट्रिपिंग से मिलेगी राहत, बिजली आपूर्ति होगी अधिक सुचारु
श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में विधायक ताराचंद सारस्वत के लगातार प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है।
विधायक के विशेष आग्रह, उच्च अधिकारियों से लगातार संपर्क एवं प्रभावी पैरवी के बाद जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेडीवीवीएनएल) ने धोलिया 33/11 केवी जीएसएस पर अतिरिक्त 3.15 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर लगाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है।
इस स्वीकृति के अनुसार धोलिया जीएसएस पर पहले से स्थापित 5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर के साथ अब 5 एमवीए + 3.15 एमवीए क्षमता उपलब्ध होगी। इससे क्षेत्र में बढ़ते विद्युत भार का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा तथा शहर और आसपास के क्षेत्रों में बार-बार होने वाली बिजली ट्रिपिंग एवं ओवरलोड की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।
जैन संस्कार विधि द्वारा सामूहिक जन्मोत्सव का आयोजन : दक्षिण मुंबई
विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही बिजली संबंधी समस्याओं को देखते हुए इस विषय को गंभीरता से लिया गया।
उन्होंने उच्च अधिकारियों से लगातार संपर्क कर इस प्रस्ताव को प्राथमिकता से स्वीकृत कराने के लिए विशेष प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप यह महत्वपूर्ण स्वीकृति प्राप्त हुई।
👉 यहां क्लिक करें
विधायक सारस्वत ने कहा कि अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर और विश्वसनीय होगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों, व्यापारियों एवं उद्योगों को बेहतर विद्युत सुविधा मिलेगी और भविष्य में बढ़ने वाले विद्युत भार का भी प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकेगा।

क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार व्यक्त करते हुए इसे श्रीडूंगरगढ़ की विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।


