दक्षिण मुंबई में किशोर दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न
मुंबई: अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई के निर्देशन में तेरापंथ किशोर मंडल, दक्षिण मुंबई द्वारा किशोर दिवस का आयोजन 2 अगस्त 2026 को महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल, दक्षिण मुंबई में अत्यंत उत्साह, उमंग एवं आध्यात्मिक वातावरण के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किशोरों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही, जिससे संपूर्ण वातावरण धर्म, संस्कार, ऊर्जा एवं भाईचारे की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।

आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्याएँ शासन श्री साध्वी श्री कंचनप्रभाजी एवं शासन श्री साध्वी श्री मंजुरेखाजी आदि ठाणा-5 के पावन सान्निध्य एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने किशोरों में धार्मिक संस्कार, संगठन भावना, नेतृत्व क्षमता एवं आपसी आत्मीयता को और अधिक सुदृढ़ किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भिक्षु दर्शन नाट्य प्रस्तुति से हुआ, जिसके माध्यम से आचार्य भिक्षु के जीवन, आदर्शों एवं संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत “Quiz Air” का आयोजन किया गया, जिसमें किशोरों के साथ-साथ उपस्थित श्रावकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई। ज्ञानवर्धक एवं रोचक प्रश्नोत्तरी के माध्यम से सभी के बीच आत्मीय संवाद, मनोरंजन एवं सीखने का सुंदर वातावरण निर्मित हुआ।
K2K Connect आयाम के अंतर्गत तेरापंथ किशोर मंडल, दक्षिण मुंबई के संयोजक, सह-संयोजक एवं अन्य किशोरों द्वारा किशोरों के घर-घर जाकर उनसे आत्मीय मुलाकात की गई तथा उन्हें तेरापंथ किशोर मंडल की विभिन्न गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों से अवगत कराया गया।
इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक किशोरों को संगठन से जोड़ना एवं उनमें सहभागिता की भावना विकसित करना रहा।
👉 यहां क्लिक करें
किशोर रीयूनियन के अंतर्गत किशोर मंडल के पूर्व सह-संयोजकों एवं सह-समन्वयकों का अभिनंदन किया गया। यह आयोजन पुराने साथियों को पुनः एक मंच पर जोड़ने वाला भावपूर्ण क्षण रहा।
जन्मदिवस समारोह के अंतर्गत जैन संस्कार विधि के अनुसार जून एवं जुलाई माह में जन्मे किशोरों एवं तेयुप के सदस्यों का जन्मदिवस मनाकर भारतीय एवं जैन संस्कृति के श्रेष्ठ संस्कारों का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में Innovision Expo एवं Kishore Fiesta स्टॉल का आयोजन किया गया, जहाँ किशोरों ने अपनी रचनात्मकता, नवाचार एवं स्टार्टअप आइडियाज़ का आकर्षक प्रदर्शन किया।
विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से धोलिया जीएसएस पर अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्वीकृत
इसके पश्चात सभी किशोरों ने सामूहिक सामायिक में सहभागिता कर आध्यात्मिक साधना एवं आत्मचिंतन का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस संपूर्ण आयोजन को सफल एवं व्यवस्थित रूप देने में दक्षिण मुंबई की पाँचों संस्थाओं का महत्वपूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल एवं अणुव्रत समिति, दक्षिण मुंबई के सामूहिक सहयोग से यह आयोजन भव्य एवं सफल रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायी वातावरण में हुआ। सभी किशोरों ने धर्म, संस्कार, अनुशासन एवं नेतृत्व के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने का संकल्प लिया।


