गुरु पूर्णिमा पर विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने लिया गुरु सोमनाथ जी महाराज का आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा पर विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने लिया गुरु सोमनाथ जी महाराज का आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा पर विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने लिया गुरु सोमनाथ जी महाराज का आशीर्वाद

मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर किया गुरु वंदन

बीकानेर (श्रेयांस बैद): गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने बुधवार को पूज्य गुरु सोमनाथ जी महाराज के सान्निध्य में पहुंचकर श्रद्धापूर्वक गुरु वंदन किया।

इस अवसर पर विधायक ने गुरु महाराज को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रेषित शुभकामना संदेश एवं पत्र का वाचन कर उसे गुरु महाराज को सादर समर्पित किया।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु केवल ज्ञान के प्रदाता ही नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले पथप्रदर्शक भी होते हैं।

पर्यावरण संरक्षण एवं नशामुक्ति का दिया संदेश,हरियालो राजस्थान अभियान के तहत विद्यार्थियों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं तथा गुरु-शिष्य परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी सेवा संस्कार एवं गुरुजनों के सम्मान की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज में भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य कर रहे हैं।

गुरु पूर्णिमा पर विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने लिया गुरु सोमनाथ जी महाराज का आशीर्वाद

इस अवसर पर हेमनाथ जाखड़, महेश राजोतिया, सीताराम सोनी, भवानी प्रकाश, देवस्थान विभाग के अधिकारी, श्रद्धालुगण तथा अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

गुरु पूर्णिमा पर विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने लिया गुरु सोमनाथ जी महाराज का आशीर्वाद

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें