गुरु पूर्णिमा पर मुकाम धाम पहुंचे बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, लिया संत आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा पर मुकाम धाम पहुंचे बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, लिया संत आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा पर मुकाम धाम पहुंचे बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, लिया संत आशीर्वाद

बीकानेर (श्रेयांस बैद):श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नोखा स्थित मुकाम धाम पहुंचकर मुकाम पीठाधीश्वर पूज्य रामानंद जी महाराज के सान्निध्य में दर्शन किए तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर रामगोपाल सुथार ने कहा कि गुरु का आशीर्वाद जीवन को सत्य, सेवा, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है और गुरु ही व्यक्ति के जीवन को ज्ञान, विवेक तथा आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित करते हैं।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

उन्होंने पूज्य गुरुदेव के श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक प्रणाम अर्पित करते हुए प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे संजोकर रखना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।

गुरु पूर्णिमा पर विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने लिया गुरु सोमनाथ जी महाराज का आशीर्वाद

मुकाम धाम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मागु सिंह राठौड़, सुरेश बिश्नोई, नवरतन राजपुरोहित, भरत सुथार, लालचंद तथा हनुमान बिश्नोई भी उपस्थित रहे। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त कर समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

गुरु पूर्णिमा पर मुकाम धाम पहुंचे बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, लिया संत आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा पर मुकाम धाम पहुंचे बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, लिया संत आशीर्वाद

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें