बीकानेर के बज्जू से बड़ी खबर: युवक पर पाकिस्तानी नेटवर्क से संपर्क का आरोप, जांच जारी

बीकानेर के बज्जू से बड़ी खबर: युवक पर पाकिस्तानी नेटवर्क से संपर्क का आरोप, जांच जारी

बीकानेर के बज्जू से बड़ी खबर: युवक पर पाकिस्तानी नेटवर्क से संपर्क का आरोप, जांच जारी

बीकानेर: जिले के बज्जू थाना क्षेत्र के एक 18 वर्षीय युवक के कथित तौर पर पाकिस्तान से जुड़े एक संदिग्ध नेटवर्क के संपर्क में होने का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान गोड़ू निवासी अनिल डेलू, पुत्र महावीर विश्नोई, के रूप में हुई है।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

बज्जू थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह के अनुसार, इंटेलीजेंस इनपुट के आधार पर युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय जांच एजेंसियां भी उससे पूछताछ कर सकती हैं।

त्रिसुगंधि साहित्य, कला एवं संस्कृति संस्थान करेगा 17 साहित्यकारों का सम्मान

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का संपर्क पाकिस्तान के उजेर नामक व्यक्ति से होने की आशंका है। जांच एजेंसियों के अनुसार, उजेर का नाम अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े मामलों में भी सामने आ चुका है और उसके एक संदिग्ध आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने की भी जांच की जा रही है।

बीकानेर के बज्जू से बड़ी खबर: युवक पर पाकिस्तानी नेटवर्क से संपर्क का आरोप, जांच जारी

फिलहाल मामले की जांच जारी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही सभी तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।

बीकानेर के बज्जू से बड़ी खबर: युवक पर पाकिस्तानी नेटवर्क से संपर्क का आरोप, जांच जारी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें