नशे को कहें ना, शिक्षा को दें प्राथमिकता : एसीजेएम संजीव कुमार
लूणकरणसर (श्रेयांस बैद):राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के निर्देशानुसार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता एवं जनचेतना शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजीव कुमार ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, चरित्र, परिवार तथा भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है।

उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर शिक्षा को जीवन का सर्वोच्च लक्ष्य बनाने तथा सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय दंड संहिता (वर्तमान आपराधिक कानूनों के संदर्भ सहित) एवं विभिन्न विधिक प्रावधानों की सामान्य जानकारी देते हुए कानून के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्र एवं पैनल सदस्य श्रेयांस बैद ने विद्यार्थियों को उनके विधिक अधिकारों, कर्तव्यों, साइबर सुरक्षा, बाल संरक्षण तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
MWGJA की वार्षिक पिकनिक ‘मेघ मल्हार 3.0’ और AGM का सफल आयोजन, नई वेबसाइट व मोबाइल ऐप की घोषणा
इस अवसर पर पुष्पेंद्र चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, शिक्षा के प्रति समर्पित रहने तथा सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने “नशे को ना कहें, अपने सपनों को हाँ कहें” का संकल्प लेते हुए समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया ।विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुगना राम गुरिया ने आभार जताया।

