दक्षिण मुंबई में घाटकोपर तेरापंथ समाज का आत्मीय स्वागत

दक्षिण मुंबई में घाटकोपर तेरापंथ समाज का आत्मीय स्वागत

दक्षिण मुंबई में घाटकोपर तेरापंथ समाज का आत्मीय स्वागत

मुंबई: युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या शासनश्री साध्वी श्री कंचनप्रभाजी एवं शासनश्री साध्वी श्री मंजूरेखाजी आदि ठाणा-5 के पावन सान्निध्य में महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल, दक्षिण मुंबई में आध्यात्मिक वातावरण में घाटकोपर तेरापंथ समाज के सदस्यों ने साध्वीश्री के दर्शन एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन का लाभ लिया।

घाटकोपर से लगभग 45 सदस्य बस द्वारा सामूहिक रूप से साध्वीश्री के दर्शन करने हेतु दक्षिण मुंबई पधारे। उल्लेखनीय है कि शासनश्री साध्वी श्री कंचनप्रभाजी एवं शासनश्री साध्वी श्री मंजूरेखाजी ने गत वर्ष घाटकोपर तेरापंथ भवन में चातुर्मास संपन्न किया था।

इस दौरान घाटकोपर में अनेक आध्यात्मिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसकी स्मृतियों को साध्वीश्री मंजूरेखाजी ने अपने भावों में साझा किया।

कार्यक्रम में आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष श्री गणपत डागलिया ने समस्त तेरापंथ समाज, दक्षिण मुंबई की ओर से घाटकोपर से पधारे सभी सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

तेरापंथ महिला मंडल, दक्षिण मुंबई की अध्यक्षा लतिका डागलिया ने अपने भाव व्यक्त किए। वहीं तेरापंथ युवक परिषद्, दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष सुमीत सुराना ने भी सभी आगंतुकों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए इस आध्यात्मिक मिलन को सौहार्द एवं संगठन की एकता का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर घाटकोपर सभा के अध्यक्ष श्री शांतिलाल कोठारी, तेरापंथ महिला मंडल, घाटकोपर की अध्यक्षा श्रीमती मंजू बदाला, श्री सुरेश राठौड़ एवं श्रीमती कमला धाकड़ ने अपने भाव व्यक्त किए। श्रीमती कमला धाकड़ ने भावपूर्ण गीतिका की प्रस्तुति भी दी।

कार्यक्रम का संचालन श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, दक्षिण मुंबई के मंत्री पवन बोलिया ने कुशलतापूर्वक किया।

कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति के रूप में लक्ष्मीलाल डागलिया, नितेश धाकड़, गिरिश सिसोदिया, रोनक धाकड़, दर्शन दागलिया, दीपक कछारा, दीपेश बोराना, उत्सव धाकड़, बंसीलाल धाकड़ आदि सहित तेरापंथ समाज, दक्षिण मुंबई के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

बीकानेर में जाट/किसान छात्रावास जयपुर रोड पर हुई विशेष बेठक लिए महत्वपूर्ण निर्णय

साध्वीश्री ने अपने मार्गदर्शन में घाटकोपर में संपन्न चातुर्मास की स्मृतियों को साझा करते हुए वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का उल्लेख किया। साध्वीश्री के सान्निध्य में घाटकोपर एवं दक्षिण मुंबई के श्रावक-श्राविकाओं का यह आध्यात्मिक मिलन अत्यंत आत्मीय एवं भावपूर्ण रहा।

कार्यक्रम के दौरान घाटकोपर एवं दक्षिण मुंबई तेरापंथ समाज के बीच पारस्परिक स्नेह, आध्यात्मिक जुड़ाव एवं संगठनात्मक एकता की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई।

दक्षिण मुंबई में घाटकोपर तेरापंथ समाज का आत्मीय स्वागत

अंत में घाटकोपर से पधारे सभी श्रावक-श्राविकाओं ने साध्वीश्री के दर्शन कर आध्यात्मिक ऊर्जा एवं मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

दक्षिण मुंबई में घाटकोपर तेरापंथ समाज का आत्मीय स्वागत

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें