भारतीय मानक ब्यूरो जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भारतीय मानक ब्यूरो जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भारतीय मानक ब्यूरो जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

छत्तरगढ़ ग्राम पंचायत में शाहीन प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

छत्तरगढ़ (श्रेयांस बैद): भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के शाहीन प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तरगढ़ ग्राम पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों एवं स्वयं सहायता समूहों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानकीकृत उत्पादों की पहचान, BIS/ISI मार्क, हॉलमार्क तथा उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

भारतीय मानक ब्यूरो जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम में जीवन धारा संस्थान के सचिव महावीर प्रसाद उपाध्याय, BPM सरोज कुमार, मनोज ए.सी., अनिल शर्मा सहित अन्य उपस्थितजनों ने प्रतिभागियों को भारतीय मानक ब्यूरो की गतिविधियों एवं उपभोक्ता जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में युवा संवाद आयोजित

इस दौरान ISI मार्क वाले उत्पादों की पहचान, सोने-चांदी के आभूषणों पर हॉलमार्क, BIS Care App के उपयोग, उत्पाद खरीदते समय बिल लेने तथा नकली एवं घटिया उत्पादों से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।

भारतीय मानक ब्यूरो जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

प्रतिभागियों को यह भी समझाया गया कि किसी भी उत्पाद की गुणवत्ता एवं प्रमाणिकता की जांच करके ही खरीदारी करनी चाहिए।

भारतीय मानक ब्यूरो जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी शंकाओं और सवालों के जवाब प्राप्त किए। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित एवं जागरूक उपभोक्ता व्यवहार को प्रोत्साहित करना रहा।

भारतीय मानक ब्यूरो जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भारतीय मानक ब्यूरो जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें