ATDC स्थानांतरण समारोह में सेवा और समर्पण की मिसाल, ‘संबोधि परियोजना’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ

ATDC स्थानांतरण समारोह में सेवा और समर्पण की मिसाल, 'संबोधि परियोजना' के द्वितीय चरण का शुभारंभ

ATDC स्थानांतरण समारोह में सेवा और समर्पण की मिसाल, ‘संबोधि परियोजना’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ

चेम्बूर: तेरापंथ युवक परिषद्, चेम्बूर द्वारा संचालित आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर (ATDC) के स्थानांतरण समारोह एवं ‘संबोधि परियोजना’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ शनिवार को पूज्य साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी आदि ठाणा-6 के पावन सान्निध्य में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संत-सान्निध्य, सेवा, समर्पण और संगठन शक्ति का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।

साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि आचार्य तुलसी के नाम से जुड़ा यह सेवा प्रकल्प उनके मानवीय दृष्टिकोण और सेवा-दर्शन का साकार स्वरूप है। उन्होंने सेवा अभियान को सफल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं, सहयोगियों एवं दानदाताओं के प्रति मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

 

मुख्य अतिथि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवनजी मांडोत ने कहा कि मुंबई के कार्यकर्ता केवल आयोजन तक सीमित नहीं रहते, बल्कि सेवा उपक्रमों को समर्पण, संगठन शक्ति और सेवाभाव के साथ साकार कर धर्मसंघ की प्रभावना करते हैं।

उन्होंने कहा कि ATDC आज चेम्बूर की एक विशिष्ट पहचान बन चुका है तथा पूर्व अध्यक्ष श्री संदीपजी कोठारी जैसे अनुभवी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में परिषद् निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है।

 

तेरापंथ सभा, चेम्बूर के अध्यक्ष श्री लक्ष्मणजी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवनजी मांडोत का स्वागत एवं अभिनंदन किया। पूर्व एबीटीवाईपी अध्यक्ष श्री किशनजी डागलिया ने कहा कि साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी अपने प्रेरक व्यक्तित्व से कार्यकर्ताओं में सेवा, समर्पण एवं आध्यात्मिक चेतना का सतत संचार करती हैं।

स्थानीय महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती ममताजी कच्छारा तथा तेरापंथ युवक परिषद्, चेम्बूर के अध्यक्ष श्री हिमांशुजी गन्ना ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के दौरान ‘संबोधि परियोजना‘ के द्वितीय चरण के अंतर्गत ATDC में नवीन साहित्य स्टैंड का शुभ अनावरण किया गया।

ATDC स्थानांतरण समारोह में सेवा और समर्पण की मिसाल, 'संबोधि परियोजना' के द्वितीय चरण का शुभारंभ

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवनजी मांडोत, उनकी टीम, मुंबई ज़ोन के पदाधिकारीगण तथा जैन विश्व भारती के साहित्य प्रचारक श्री प्रकाशजी धाकड़ एवं श्री नवनीतजी चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही सभी ATDC केंद्रों पर ‘संबोधि परियोजना’ का विस्तार करने का आग्रह भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष श्री रमेशजी धोका ने किया। वक्ताओं ने परिषद् की संगठन क्षमता, सेवा कार्यों एवं कार्यकर्ताओं की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास, समर्पण और संत-सान्निध्य से ही ऐसे सेवा प्रकल्प सफल होते हैं।

भारी बारिश के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

इस अवसर पर स्थानीय सभा मंत्री श्री दिलीपजी मेहता ने समय-विसर्जन कर प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। पूर्व अध्यक्ष श्री संदीपजी कोठारी, मुंबई सभा अध्यक्ष श्री सुरेन्द्रजी कोठारी तथा कोषाध्यक्ष श्री रिंकूजी बापना की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

स्थानांतरण समारोह के शुभ अवसर पर जैन संस्कारकों द्वारा धार्मिक अनुष्ठान भी सम्पन्न कराया गया। तेरापंथ सभा, सांताक्रूज़ से संस्कारक श्री किरणजी परमार, श्री राजेशजी चंडालिया एवं श्री पवनजी बापना की सहभागिता ने आयोजन की आध्यात्मिक गरिमा को और बढ़ाया।

कार्यक्रम की सफलता में चेम्बूर तेरापंथ ट्रस्ट के श्री भगवतीलालजी धाकड़ एवं श्री मूलचंदजी लोढ़ा का विशेष सहयोग रहा। वहीं सभा के कोषाध्यक्ष श्री सुरेशजी धाकड़ ने पूरे आयोजन में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।

उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने ATDC के सेवा प्रकल्प एवं ‘संबोधि परियोजना’ की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी एवं जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

ATDC स्थानांतरण समारोह में सेवा और समर्पण की मिसाल, 'संबोधि परियोजना' के द्वितीय चरण का शुभारंभ

अंत में तेरापंथ युवक परिषद्, चेम्बूर के मंत्री श्री कपिल मेहता ने संत-सान्निध्य, अतिथियों, दानदाताओं, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया।

ATDC स्थानांतरण समारोह में सेवा और समर्पण की मिसाल, ‘संबोधि परियोजना’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें