बीकानेर कलेक्टर निशांत जैन ने पुनरासर PHC का निरीक्षण किया, हनुमानजी मंदिर में किए दर्शन
जिला कलेक्टर ने निशांत जैन ने पुनरासर पी एच सी का किया निरीक्षण तथा हनुमान जी के दरबार में लगाई धोक। पुजारी परिवार ने दिया बालाजी का आशीर्वाद।
श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर (तोलाराम मारू):बीकानेर जिले के उप खंड श्रीडूंगरगढ़ के ग्राम पुनरासर मे जिला कलेक्टर निशांत जैन पहुंचे। यहां पर प्रसिद्ध पुनरासर हनुमानजी धाम मे बाबा के दरबार में पहुंच कर धोक लगाई तथा जिले मे अमन चेन खुशहाली की कामना की।
👉 यहां क्लिक करें
बारीदार पुजारी परिवार के पुजारी छत्र सिंह बोथरा सुरेन्द्र बोथरा प्रदीप बोथरा मोतीलाल बोथरा पवन बोथरा ने बाबा का विशेष पूजन व जोत कराई। बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन को शाल ओढ़ाकर बाबा की तस्वीर भेंट कर रामायण तथा श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना अंतर्गत 54 हैक्टेयर क्षेत्रफल में फल बगीचा स्थापना के लक्ष्य
जिला कलेक्टर महोदय यहां से पुनरासर पी एच सी पहुंचे। वहां पर मेडिकल स्टाफ उपस्थित नहीं मिलने पर अनुपस्थित स्टाफ को नोटिस देने की बात कही।
अस्पताल में मोजूद रोगियों से भी अस्पताल की व्यवस्थाओं का फीड बेक लिया। जिला कलेक्टर ने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को सभी व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश दिए।

इस दोरान उनके साथ उप खंड अधिकारी शुभम शर्मा तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।।इस अवसर पर पुजारी परिवार के मैनेजर राजू भादानी जगदीश पारीक तथा गांव के अनेक मुख्य लोगों ने जिला कलेक्टर का सम्मान किया
बीकानेर कलेक्टर निशांत जैन ने पुनरासर PHC का निरीक्षण किया, हनुमानजी मंदिर में किए दर्शन


