खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

चूरू में मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित कैफे में शार्ट सर्किट से लगी आग

चूरू में मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित कैफे में शार्ट सर्किट से लगी आग

चूरू शहर की शेखावत कॉलोनी में स्थित थ्री नाइन डिलाइट कैफे में शनिवार देर शाम भीषण आग लग गई। मेडिकल कॉलेज के सामने हुए इस हादसे में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

प्रारंभिक जांच में आग का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे कैफे को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही नगर परिषद की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मृत्यु के बाद भी करें जीवन का प्रकाश – नेत्रदान है सच्चा मानवता का प्रयास।”

कैफे संचालक कमल सिंह राठौड़ ने बताया कि दीपावली के बाद कैफे को फिर से खोलने की तैयारी चल रही थी। आग से कैफे में रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, लाइट और सजावट का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।गनीमत रही कि घटना के समय कैफे में कोई ग्राहक या कर्मचारी मौजूद नहीं था।

साथ ही, कैफे में कोई गैस सिलेंडर भी नहीं रखा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। आग लगने के सटीक कारणों की जांच जारी है।

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp