DSP लक्ष्मी सुथार को हूटिंग करना युवकों को पड़ा भारी, नाकाबंदी में ब्लैक स्कॉर्पियो समेत 6 युवक गिरफ्तार

DSP लक्ष्मी सुथार को हूटिंग करना युवकों को पड़ा भारी, नाकाबंदी में ब्लैक स्कॉर्पियो समेत 6 युवक गिरफ्तार

DSP लक्ष्मी सुथार को हूटिंग करना युवकों को पड़ा भारी, नाकाबंदी में ब्लैक स्कॉर्पियो समेत 6 युवक गिरफ्तार 

जयपुर (श्रेयांस बैद):राजस्थान के कोटपूतली- बहरोड़ जिले में रास्ते पर एक पुलिस कार्रवाई के दौरान स्कॉर्पियो सवार कुछ युवकों का महिला डीएसपी को हूटिंग करना भारी पड़ गया बुधवार को राजस्थान के कई शहरों में लग्जरी स्लीपर बसों की जांच चल रही थी इसी क्रम में कोटपूतली में भी पुलिस एक लग्जरी बस की जांच कर रही थी

तभी तेज रफ्तार से गुजरती एक ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने पुलिस को देख हूटिंग कर दी और वाहन को लहराते हुए भाग गए ये देखकर डीएसपी लक्ष्मी सुथार ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना देकर नाकाबंदी का ऑर्डर दिया पुलिस ने कुछ ही देर में ब्लैक स्कॉर्पियो को रोककर छह युवकों को दस्तयाब कर लिया।

एनएच पर हो रही थी बसों की जांच

दरअसल यह पूरा घटनाक्रम बुधवार देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर गोपालपुरा कट के पास उस समय हुआ, जब परिवहन विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा)और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम लग्जरी स्लीपर बसों की विशेष जांच अभियान चला रही थी संयुक्त कार्रवाई के दौरान बसों में यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मानकों की बारीकी से जांच की जा रही थी!

अधिकारियों द्वारा इमरजेंसी एग्जिट, फायर सेफ्टी उपकरण, सुरक्षा व्यवस्थाओं और अन्य आवश्यक मानकों का निरीक्षण किया जा रहा था ताकि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों पर कार्रवाई की जा सके।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

इस संयुक्त अभियान में डालसा सचिव नीलम मीणा, परिवहन विभाग के अधिकारी सुनील सैनी, डीएसपी लक्ष्मी सुथार सहित पुलिस और परिवहन विभाग की टीमें मौके पर मौजूद थीं कार्रवाई पूरी गंभीरता के साथ चल रही थी और एक-एक बस को रोककर जांच की जा रही थी।

ब्लैक स्कॉर्पियो में बैठे युवकों ने हूटिंग की इसी दौरान डीएसपी लक्ष्मी सुथार एक बस की जांच पूरी करने के बाद दूसरी बस की ओर बढ़ रही थीं तभी पीछे से तेज रफ्तार में एक ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो ट्रेलर को ओवरटेक करते हुए डीएसपी के बिल्कुल पास से निकली प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो में तेज आवाज में लाउड म्यूजिक बज रहा था और उसमें छह युवक सवार थे

वाहन में सवार युवकों ने तेज आवाज में हूटिंग की, वाहन को लहराते हुए तेज गति से आगे बढ़ा दिया और कुछ ही पलों में वहां से निकल गए।

बीकानेर: एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज़ पोर्टल्स का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम सक्रिय हुआ और पनियाला थाना पुलिस तथा बहरोड़ सदर थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया गया. सूचना के बाद दोनों थाना क्षेत्रों में तत्काल नाकाबंदी शुरू कर दी गई

इसी दौरान बहरोड़ सदर थाना क्षेत्र में NH-48 पर वही ब्लैक स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से आती हुई दिखाई दी बहरोड़ सदर थाना प्रभारी मनोहर मीणा ने पुलिस टीम के साथ नाकाबंदी के दौरान वाहन को रुकवाया।

थाने ले जाए गए युवक

पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेते हुए उसमें सवार सभी छह युवकों को दस्तयाब कर लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि स्कॉर्पियो सवार सभी युवक दिल्ली से खाटूश्यामजी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है. थानाधिकारी मनोहर मीणा ने बताया कि डीएसपी लक्ष्मी सुथार से सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोक लिया

DSP लक्ष्मी सुथार को हूटिंग करना युवकों को पड़ा भारी, नाकाबंदी में ब्लैक स्कॉर्पियो समेत 6 युवक गिरफ्तार

यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवकों ने पुलिस कार्रवाई के दौरान हूटिंग क्यों की और वाहन को तेज गति व लापरवाही से क्यों चलाया फिलहाल सभी युवकों से पूछताछ की जा रही है।

DSP लक्ष्मी सुथार को हूटिंग करना युवकों को पड़ा भारी, नाकाबंदी में ब्लैक स्कॉर्पियो समेत 6 युवक गिरफ्तार

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें