बीकानेर: श्रीडूंगरगढ़ के दुलचासर में परचून की दुकान में धमाका, 11 पट्टियां टूटीं; आग से सामान राख

बीकानेर: श्रीडूंगरगढ़ के दुलचासर में परचून की दुकान में धमाका, 11 पट्टियां टूटीं; आग से सामान राख

बीकानेर: जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के दुलचासर गांव में बुधवार तड़के एक परचून की दुकान में हुए तेज विस्फोट से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि दुकान के सामने लगी 11 पट्टियां टूटकर नीचे गिर गईं। इसके बाद दुकान में आग लग गई, जिससे अंदर रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

जानकारी के अनुसार, दुलचासर गांव में खारिया कुएं के पास स्थित श्याम सुंदर जाजड़ा की परचून की दुकान में यह हादसा हुआ। प्रारंभिक आशंका है कि दुकान में रखे फ्रिज में शॉर्ट सर्किट होने के बाद विस्फोट हुआ। फ्रिज में आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक्स रखी हुई थीं। विस्फोट के बाद आग फैल गई और दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।

ज़िला कलेक्टर ने बीकानेर में जिला प्रवासी प्रकोष्ठ का किया गठन

बताया जा रहा है कि घटना रात करीब तीन बजे की है। उस समय दुकान बंद थी और आसपास कोई मौजूद नहीं था। ऐसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।

धमाके की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दुकानदार को घटना की सूचना दी। सुबह होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण दुकान के बाहर एकत्र हो गए।

बीकानेर: श्रीडूंगरगढ़ के दुलचासर में परचून की दुकान में धमाका, 11 पट्टियां टूटीं; आग से सामान राख

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। फिलहाल विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है।

बीकानेर: श्रीडूंगरगढ़ के दुलचासर में परचून की दुकान में धमाका, 11 पट्टियां टूटीं; आग से सामान राख

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें