ग्रामीण सेवा शिविर में 62 आवासीय पट्टे जारी, मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान

ग्रामीण सेवा शिविर में 62 आवासीय पट्टे जारी, मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान

ग्रामीण सेवा शिविर में 62 आवासीय पट्टे जारी, मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान

श्रीडूंगरगढ़: राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कल्याणसर नया एवं ऊपनी में एक दिवसीय ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया।

उपखंड अधिकारी एवं शिविर प्रभारी शुभम शर्मा के निर्देशन में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अनेक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया।

शिविर में पंचायती राज विभाग की ओर से 62 आवासीय पट्टे जारी किए गए, जिनमें 13 पट्टे विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू परिवारों को प्रदान किए गए। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 48 स्वीकृतियां जारी की गईं। मनरेगा के तहत श्रमिकों को जागरूक कर नए कार्य प्रस्ताव भी प्राप्त किए गए।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पालनहार योजना तथा अनुजा निगम से जुड़े आवेदनों का निस्तारण किया। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों का पंजीकरण किया तथा आंगनबाड़ी प्रवेशोत्सव और गोदभराई कार्यक्रम भी आयोजित किए।

डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर का सम्मान अभिनंदन – टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन

पशुपालन विभाग ने शिविर में 89 बीमार पशुओं का उपचार, 100 पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण और 200 पशुओं को कृमिनाशक दवा पिलाई। इसके अलावा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की 9 पॉलिसियों का वितरण किया गया।

राजस्व, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और चिकित्सा विभाग ने भी विभिन्न मामलों का मौके पर समाधान कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की।

ग्रामीण सेवा शिविर में 62 आवासीय पट्टे जारी, मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान

उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक प्रकरण का संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से मिल सके।

ग्रामीण सेवा शिविर में 62 आवासीय पट्टे जारी, मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें