कोडमदेसर में कर्नल मानवेंद्र सिंह जसोल ने किया विशेष भैरव पूजन, बोले—रिफाइनरी से आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बल

पहली बार कोडमदेसर पहुंचे कर्नल मानवेंद्र सिंह जसोल, ज्योतिषाचार्य अनिल पुरोहित के सानिध्य में किया विशेष भैरव पूजन

बीकानेर (श्रेयांस बैद): पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं राजस्थान फुटबॉल संघ के अध्यक्ष कर्नल मानवेंद्र सिंह जसोल मंगलवार को पहली बार बीकानेर के ऐतिहासिक कोडमदेसर भैरव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने ज्योतिषाचार्य अनिल पुरोहित के सानिध्य में विधि-विधान से विशेष भैरव पूजन एवं वैदिक अनुष्ठान किया। अनुष्ठान 11 पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया।

ज्योतिषाचार्य अनिल पुरोहित के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुए इस विशेष पूजन में कर्नल जसोल ने प्रदेश में सुख-शांति, उत्तम वर्षा, किसानों की समृद्धि तथा राजस्थान के सर्वांगीण विकास की कामना की।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

पूजन के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समर्थक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कर्नल जसोल के पहली बार कोडमदेसर आगमन को लेकर समर्थकों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

पूजन के बाद मीडिया से बातचीत में कर्नल मानवेंद्र सिंह जसोल ने कहा कि 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह परियोजना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इससे प्रदेश में सीएनजी की उपलब्धता बढ़ेगी, औद्योगिक विकास को गति मिलेगी तथा रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

ग्रामीण सेवा शिविर-2026ः बुधवार को विभिन्न स्थानों पर होगा शिविरों का आयोजन

सीमावर्ती क्षेत्रों को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री के सीमावर्ती क्षेत्रों के दौरे और राज्य सरकार द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का आपस में कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संबंधित लोगों को कई माह पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे। सीमा क्षेत्र के लोग वर्षों से आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ रहते आए हैं तथा वहां सामाजिक सौहार्द का वातावरण कायम है।

कोडमदेसर में कर्नल मानवेंद्र सिंह जसोल ने किया विशेष भैरव पूजन, बोले—रिफाइनरी से आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बल

अपने सांसद एवं जनप्रतिनिधि के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कर्नल जसोल ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अनेक ऐसे परिवार थे जिनके रिश्तेदार पाकिस्तान में रहते थे और भारत आकर बसना चाहते थे। उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल में ऐसे लोगों को प्राथमिकता के आधार पर भारतीय नागरिकता दिलाने और उन्हें सम्मानपूर्वक बसाने के प्रयास किए गए।

कोडमदेसर में कर्नल मानवेंद्र सिंह जसोल ने किया विशेष भैरव पूजन, बोले—रिफाइनरी से आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बल

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें