जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

बीकानेर (श्रेयांस बैद): जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने जिला उद्योग केंद्र और जैन पीजी कॉलेज स्थित मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जिला कलेक्टर ने मतदान शुरुआत होने के साथ ही विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने निर्वाचन से जुड़ी व्यवस्था को देखा और मतदान कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण मुस्तैदी से करने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

उन्होंने कहा कि किसी मतदाता को मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना करते हुए पूरी प्रकिया की जाए।

तेरापंथ बिजनेस नेटवर्क के भव्य शुभारंभ का बैनर अनावरण : दक्षिण मुंबई

जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीकानेर विकास प्राधिकरण परिसर में स्थापित जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया।

उन्होंने नियंत्रण कक्ष में प्राप्त परिवादों की जानकारी ली और कहा कि प्रत्येक क्वेरी का तत्काल निस्तारण किया जाए। नियंत्रण कक्ष पूर्ण मुस्तैद रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

इस दौरान नगर निगम की रिटर्निंग अधिकारी रीना, बीकानेर विकास प्राधिकरण सचिव हेमेन्द्र नागर, नियंत्रण कक्ष प्रभारी एल डी पंवार आदि मौजूद रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें