उप जिला अस्पताल लूणकरणसर में विशेषज्ञ चिकित्सकों व संसाधनों की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

उप जिला अस्पताल लूणकरणसर में विशेषज्ञ चिकित्सकों व संसाधनों की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

उप जिला अस्पताल लूणकरणसर में विशेषज्ञ चिकित्सकों व संसाधनों की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

लूणकरणसर: सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा जिला देहात बीकानेर के सदस्य श्रेयांस बैद ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उप जिला अस्पताल लूणकरणसर में विशेषज्ञ चिकित्सकों, चिकित्सा उपकरणों एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की है।

पत्र में बताया गया कि अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं तथा सोमवार एवं शनिवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या काफी अधिक रहती है। इसके बावजूद फिजिशियन (मेडिसिन विशेषज्ञ) का पद रिक्त होने से गंभीर रोगियों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय अथवा निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

बैद ने पत्र में सोनोग्राफी मशीन एवं रेडियोलॉजिस्ट (सोनोलॉजिस्ट) की व्यवस्था करने, नेत्र रोग विशेषज्ञ (ऑप्थोमोलॉजिस्ट) की नियुक्ति करने तथा दंत चिकित्सा विभाग को आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों से सुसज्जित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संसाधनों के अभाव में मरीजों को निजी संस्थानों में अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ रहा है।

बीकानेर में वीबी-जी राम-जी योजना अंतर्गत ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों का 2 दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि स्वास्थ्य केंद्र में सर्जिकल ग्लोव्स, दवाइयों एवं अन्य आवश्यक चिकित्सा सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से कई बार मरीजों को सामग्री बाजार से खरीदकर लानी पड़ती है। बढ़ती ओपीडी को देखते हुए अतिरिक्त चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ की भी आवश्यकता है।

उप जिला अस्पताल लूणकरणसर में विशेषज्ञ चिकित्सकों व संसाधनों की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

भाजपा कार्यकर्ता श्रेयांस बैद ने मुख्यमंत्री से जनहित में शीघ्र कार्यवाही कर लूणकरणसर क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

उप जिला अस्पताल लूणकरणसर में विशेषज्ञ चिकित्सकों व संसाधनों की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें