जिला कलेक्टर ने ग्रामीण-शहरी सेवा शिविर, संपर्क पोर्टल मानसून की तैयारी और मौसमी बीमारियों की समीक्षा की

जिला कलेक्टर ने ग्रामीण-शहरी सेवा शिविर, संपर्क पोर्टल मानसून की तैयारी और मौसमी बीमारियों की समीक्षा की

जिला कलेक्टर ने ग्रामीण-शहरी सेवा शिविर, संपर्क पोर्टल मानसून की तैयारी और मौसमी बीमारियों की समीक्षा की

ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों को प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

बीकानेर (श्रेयांस बैद): जिला कलेक्टर निशांत जैन ने शनिवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर राज्य सरकार के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों एवं अभियानों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं एवं अभियानों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण तथा परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में जिला कलेक्टर ने ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर-2026 की समीक्षा करते हुए कहा कि शिविरों में प्राप्त होने वाले सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन को अधिकतम राहत मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से समन्वित रूप से कार्य करते हुए शिविरों को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में उत्साहपूर्वक भागीदारी सुनिश्चित करने, लाभार्थियों का संपूर्ण एवं सही विवरण दर्ज करने तथा किसी भी प्रकार की गलत रिपोर्टिंग से बचने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने ग्रामीण-शहरी सेवा शिविर, संपर्क पोर्टल मानसून की तैयारी और मौसमी बीमारियों की समीक्षा की

प्रत्येक शिविर में कम से कम एक स्वयं सहायता समूह का गठन करने, सभी तहसीलदारों द्वारा पटवार मंडलवार समीक्षा करने, अधिकाधिक पट्टे जारी करने तथा कम प्रगति वाली तहसीलों को विशेष प्रयास कर प्रगति बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

जिला कलेक्टर ने शिविरों के दौरान विभिन्न विभागों की पूर्व से लंबित परिवेदनाओं का मौके पर ही निस्तारण करने, अधिकाधिक ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत अधिक से अधिक पॉलिसियां वितरित करने तथा विद्यालय खुलने के साथ ही पालनहार योजना के लाभार्थियों का नवीनीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मानसून के दौरान जनहानि अथवा पशुहानि की स्थिति में डीएमआईएस पोर्टल पर तत्काल आवेदन दर्ज कराने, शिविरों के दौरान जर्जर सड़कों एवं सरकारी भवनों से संबंधित आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा प्रभारी अधिकारियों को ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी के साथ स्थानीय आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

साथ ही संबंधित ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का शत-प्रतिशत सत्यापन तथा 15 जुलाई तक एनएफएसए के लंबित आवेदनों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शहरी सेवा शिविरों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकाधिक पट्टे जारी करने तथा पीएम स्वनिधि योजना में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक शिविर में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

सात दिन में बढ़े संपर्क पोर्टल की प्रगति

संपर्क पोर्टल की समीक्षा के दौरान जिला कलेक्टर ने आगामी सात दिनों में लंबित परिवेदनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने, मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त प्रकरणों का आगामी सोमवार तक निस्तारण करने तथा पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक परिवाद का दस दिनों के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए।

उन्होंने किसी भी परिवेदना को एस्कलेट नहीं होने देने, राहत का संतुष्टि स्तर बढ़ाने तथा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रतिदिन संपर्क पोर्टल की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

मानसून पूर्व तैयारियों पर विशेष जोर

मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने जलभराव वाले क्षेत्रों को पहले से चिन्हित कर जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

तेरापंथ भवन में 2 दिवसीय श्री उत्सव का शुभारंभ, महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों की लगी प्रदर्शनी

उन्होंने जिला कंट्रोल रूम को सातों दिन चौबीसों घंटे सक्रिय रखने तथा सभी उपखंड एवं ब्लॉक स्तर पर एसडीएम, बीडीओ एवं अधिशासी अधिकारियों द्वारा नियमित समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को आपदा प्रबंधन एवं मानसून पूर्व तैयारियां समय रहते पूर्ण करने को कहा।

मलेरिया एवं डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश

मौसमी बीमारियों की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने आगामी मानसून को देखते हुए चिकित्सा व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा जन-जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने जिले में मलेरिया एवं डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने तथा सभी आवश्यक रोकथाम उपाय समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में ‘जल संरक्षण जनभागीदारी अभियान’ , कर्मभूमि से मातृभूमि तथा हरियालो राजस्थान अभियान की भी समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने जल संरक्षण एवं पौधरोपण गतिविधियों में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप अभियान को गति देने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे, नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) रीना छिंपा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी, तहसीलदार एवं संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी बैठक से जुड़े।

जिला कलेक्टर ने ग्रामीण-शहरी सेवा शिविर, संपर्क पोर्टल मानसून की तैयारी और मौसमी बीमारियों की समीक्षा की

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें