भारत जैन महामंडल महिला विंग द्वारा बिज़ कनेक्ट बिजनेस वुमन नेटवर्क के द्वितीय मीट का सफल आयोजन

भारत जैन महामंडल महिला विंग द्वारा बिज़ कनेक्ट बिजनेस वुमन नेटवर्क के द्वितीय मीट का सफल आयोजन

भारत जैन महामंडल महिला विंग द्वारा बिज़ कनेक्ट बिजनेस वुमन नेटवर्क के द्वितीय मीट का सफल आयोजन

मुंबई: भारत जैन महामंडल महिला विंग की अध्यक्ष CA तरुणा बोहरा की अध्यक्षता में बिज़ कनेक्ट बिजनेस वुमन नेटवर्क का विशेष कार्यक्रम जुहू, सांताक्रूज स्थित जानू बाय शिल्पा शेट्टी रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया।

इस मीट की मुख्य अतिथि श्रीमती मीनू जी डाकलिया (founder & director of Gangour group) रहीं।

नारी शक्ति को गौरव की अनुभूति करवाने वाली मीनू जी ने अपने जीवन में घटित कुछ घटनाओं से प्रेरित होकर स्वयं को एक ऊंचे मुकाम तक पहुंचाया, जो अपने आप में एक मिसाल है। उन्होंने अपनी वक्तव्य कला से सभी को मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम की मुख्य प्रायोजक लुसीरा ज्वेलरी की संस्थापक श्रीमती वंदना जैन एवं स्टूडियो रेरे की श्रीमती साक्षी मेहता ने वेन्यू पार्टनर के रूप में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में लगभग 40 से 50 महिला प्रतिनिधियों ने, जो व्यवसाय से जुड़ी हैं, उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज की। सभी प्रतिभागियों को श्रीमती तरुणा जी ने अपने नाम के बैज पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत जैन महामंडल की महिला विंग की अध्यक्ष CA श्रीमती तरुणा जी बोहरा ने नमस्कार महामंत्र से की। बहनों का स्वागत करते हुए Biz Connect से जुड़ने पर कैसे हम हमारे व्यवसाय को और ज्यादा विस्तार दे सकते हैं, उसके बारे में बताया।

कार्यक्रम की अतिथि मीनू जी का स्वागत करते हुए मंत्री आशा जी ने सभी को दीपावाली की बधाई दी।

Biz Connect की मुख्य कॉर्डिनेटर श्रीमती शीतल सांखला ने परिचय सत्र के साथ प्रजेंटेशन के माध्यम से सभी के व्यवसाय की जानकारी बहनों से ली। इसमें बेस्ट प्रेजेंटेशन करनेवाली नाईस इंश्योरेंस से श्रीमती प्रिशा डागलिया एवं डॉ कविता कमलेश नाहर को तरुणा जी ने सम्मानित किया।

बहनों ने एक-दूसरे से अपने व्यवसाय, उत्पाद एवं सेवाओं के बारे में जानकारी साझा की।

आईजीएनपी की पोस्ट बीकानेर संभाग से बाहर नहीं भेजने की मांग, मुख्य अभियंता ने दिया आश्वासन

प्रतिभागियों को विभिन्न समूहों में विभाजित कर उत्पाद एवं व्यवसाय के प्रचार-प्रसार, सामाजिक माध्यमों पर प्रभावी उपस्थिति, ब्रांड निर्माण और मार्केटिंग तथा ग्राहक तक पहुंच जैसे विषयों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। समूहों में बहनों ने अपने अनुभव और रचनात्मक सुझाव साझा किए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में बिज़ कनेक्ट टीम का विशेष सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता रही।

इस कार्यक्रम में हाई टी की व्यवस्था भी रखी गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बताते हुए CA तरुणा जी बोहरा ने कहा कि महिलाओं के लिए केवल व्यवसाय करना ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे से जुड़ना, अनुभव साझा करना और सामूहिक रूप से आगे बढ़ना भी महत्वपूर्ण है।

भारत जैन महामंडल महिला विंग द्वारा बिज़ कनेक्ट बिजनेस वुमन नेटवर्क के द्वितीय मीट का सफल आयोजन

बिज़ कनेक्ट का उद्देश्य महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान कर आपसी जुड़ाव, सहयोग और विकास के अवसर तैयार करना है।

भारत जैन महामंडल महिला विंग द्वारा बिज़ कनेक्ट बिजनेस वुमन नेटवर्क के द्वितीय मीट का सफल आयोजन

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें