महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में स्थापित होगा भारतीय खेल प्राधिकरण का प्रशिक्षण शिविर

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में स्थापित होगा भारतीय खेल प्राधिकरण का प्रशिक्षण शिविर

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में स्थापित होगा भारतीय खेल प्राधिकरण का प्रशिक्षण शिविर

बीकानेर (श्रेयांस बैद):केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के अथक प्रयासों से बीकानेर के खिलाड़ियों की बहु-प्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय परिसर में भारतीय खेल प्राधिकरण का एक्सीलेंस सेन्टर स्थापित होने जा रहा है।

शुक्रवार को भारतीय खेल प्राधिकरण की टीम ने दौरा किया। विश्वविद्यालय कुलसचिव यशपाल आहूजा ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर स्थित आधुनिक सुविधाओं से युक्त इण्डोर स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स, साईकिल वैलोड्रम, मेजर किशन सिंह शूटिंग रेंज का अवलोकन किया।

विश्वविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के लिए उपयोगी बताया। मीडिया प्रभारी ने उमेश शर्मा ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण की टीम के साथ कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।

12 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तरीय समितियों का होगा गठन

बैठक में विश्वविद्यालय कुलसचिव यशपाल आहूजा एवं वित्त नियंत्रक देवेन्द्र सिंह राठौड के साथ खेल प्राधिकरण के स्पोर्ट्स निदेशक मणिकांत शर्मा एवं उनकी टीम ने योजना से अवगत कराया इस अवसर पर विश्वविद्यालय जिला खेल अधिकारी सुरेन्द्र हर्ष भी उपस्थित रहे।

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में स्थापित होगा भारतीय खेल प्राधिकरण का प्रशिक्षण शिविर

सहायक निदेशक, शारीरिक शिक्षा डाॅ. यशवंत गहलोत ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में साई सेंटर की स्थापना से इस क्षेत्र के खिलाडियों को उच्च स्तरीय खेल प्रशिक्षण एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में स्थापित होगा भारतीय खेल प्राधिकरण का प्रशिक्षण शिविर

Share This Article
होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें