मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 2,101 करोड़ रुपये से 3,232 नॉन-पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 2,101 करोड़ रुपये से 3,232 नॉन-पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण

जयपुर (श्रेयांस बैद):मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सड़क तंत्र की मजबूती के साथ ही प्रदेश का निरंतर आधारभूत विकास हो रहा है। इसी क्रम में रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है, जो विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा तथा प्रदेश की प्रगति को नई गति प्रदान करेगा।

बजट 2026-27 में की गई घोषणा को धरातल पर साकार करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रदेशभर में नॉन-पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए कुल 2 हजार 101.16 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले 3 हजार 232 कार्यों की स्वीकृति प्रदान की है।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

इस निर्णय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित होगी तथा आवागमन और अधिक सुगम होगा।

हरयालों राजस्थान अभियान के तहत भीनासर विद्यालय में 500 से अधिक पौधों का वितरण, विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

मुख्यमंत्री के विजन के अनुसार हर गांव, हर कस्बे और हर शहर को गुणवत्तापूर्ण सड़क संपर्क से जोड़ते हुए विकास के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में लिए गए अहम फैसले से किसानों, युवाओं, उद्यमियों और आमजन को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित आवागमन मिलेगा। साथ ही, प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को भी नई दिशा मिलेगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 2,101 करोड़ रुपये से 3,232 नॉन-पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 2,101 करोड़ रुपये से 3,232 नॉन-पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें