नोखा नगरपालिका मंडल की पहली बैठक संपन्न, विभिन्न समितियों का हुआ गठन

नोखा नगरपालिका मंडल की पहली बैठक संपन्न, विभिन्न समितियों का हुआ गठन

नोखा नगरपालिका मंडल की पहली बैठक संपन्न, विभिन्न समितियों का हुआ गठन

नोखा (बीकानेर, राजस्थान): नोखा नगरपालिका के नवनिर्वाचित मंडल की पहली बैठक पालिकाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पार्षदगण उपस्थित रहे। इस दौरान नगरपालिका की विभिन्न समितियों का गठन कर उनके अध्यक्षों एवं सदस्यों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।

बैठक में कार्यपालक समिति के अध्यक्ष पालिकाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी को बनाया गया। इस समिति में डॉ. सीताराम पंचारिया, नारायण झंवर, देवकिशन चांडक, सुनील संचेती, महेश झंवर सहित अन्य पार्षदों को शामिल किया गया।

वहीं, वित्त समिति में डॉ. सीताराम पंचारिया, संतोष झंवर सहित अन्य पार्षदों को शामिल किया गया। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति का गठन नारायण झंवर के नेतृत्व में किया गया, जबकि अपराध शमन एवं समझौता समिति के अध्यक्ष सुनील संचेती बनाए गए।

इसी क्रम में सांस्कृतिक उत्सव समिति के अध्यक्ष देवकिशन चांडक, यातायात एवं अतिक्रमण समिति की अध्यक्ष कविता ज्यानी तथा भवन अनुज्ञा समिति के अध्यक्ष जेठाराम कुमावत बनाए गए। इसके अलावा गंदी बस्ती सुधार समिति की अध्यक्ष भंवरी देवी मेघवाल और नियम एवं उपविधि समिति के अध्यक्ष जगदीश मांझू को मनोनीत किया गया।

रबी सीजन में उर्वरक आपूर्ति व वितरण पार्दर्शिता के लिए कृषि आदान निरीक्षकों की टीम उतरी फील्ड में, 313 उर्वरक विक्रेताओं का किया सघन निरीक्षण

नगरपालिका की विभिन्न समितियों में भाजपा, विकास मंच एवं निर्दलीय पार्षदों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

समितियों के गठन के बाद क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। वार्डवासियों एवं नोखा क्षेत्र के नागरिकों ने उम्मीद जताई कि नए नगरपालिका मंडल के गठन और समितियों के सक्रिय होने से शहर के चहुंमुखी विकास को गति मिलेगी।

साथ ही, सफाई व्यवस्था, यातायात, अतिक्रमण सहित अन्य जनसमस्याओं के समाधान में भी तेजी आएगी।

नोखा नगरपालिका मंडल की पहली बैठक संपन्न, विभिन्न समितियों का हुआ गठन

अब नोखावासियों को उम्मीद है कि नगरपालिका मंडल जनहित को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगा और शहर को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कदम उठाएगा।

नोखा नगरपालिका मंडल की पहली बैठक संपन्न, विभिन्न समितियों का हुआ गठन

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें