जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने संभाग स्तरीय सहकार मेले का किया अवलोकन

जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने संभाग स्तरीय सहकार मेले का किया अवलोकन

जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने संभाग स्तरीय सहकार मेले का किया अवलोकन

सहकारी उत्पादों को प्रोत्साहित करने का किया आह्वान

संभाग की 51 सहकारी समितियों के उत्पादों का किया जा रहा प्रदर्शन

बीकानेर (श्रेयांस बैद): जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने ग्रामीण हाट में लगाए जा रहे संभाग स्तरीय सहकार मेले का सोमवार को अवलोकन किया। मेले में संभाग की 51 सहकारी समितियों द्वारा तैयार विभिन्न उत्पादों की स्टॉल्स लगाई गई हैं।

जिला कलेक्टर ने प्रत्येक स्टॉल के उत्पादों की जानकारी ली तथा उनकी गुणवत्ता, उपयोगिता और बिक्री की स्थिति के संबंध में स्टॉल धारकों से संवाद किया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि सहकारी संस्थाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

सहकारी समितियों के माध्यम से छोटे उत्पादकों, कारीगरों, किसानों और स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन का बेहतर मंच मिलता है। ऐसे आयोजन उत्पादकों और उपभोक्ताओं के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने का अवसर प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए आमजन की भागीदारी आवश्यक है। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को मेले में पहुंचकर यहां प्रदर्शित उत्पादों का अवलोकन करना चाहिए और इनकी खरीद को प्राथमिकता देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले उत्पादों को प्रोत्साहन मिलने से समितियों की आय बढ़ेगी तथा इनसे जुड़े कारीगरों और उत्पादकों को भी आर्थिक संबल मिलेगा।

जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन : तेयुप दक्षिण मुंबई

उन्होंने सहकारी समितियों से उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने, उनकी आकर्षक पैकेजिंग करने तथा विपणन के नए माध्यम विकसित करने का आह्वान किया।

जिला कलेक्टर ने मेले में प्रदर्शित केर, सांगरी, कच्ची घाणी के तेल, देसी शहद, जैविक मोटे अनाज से बने उत्पादों, हैंडीक्राफ्ट आइटम, पापड़, भुजिया, बड़ी, हर्बल उत्पादों, सूखी सब्जियों तथा हस्तशिल्प की विभिन्न वस्तुओं का अवलोकन किया।

उन्होंने उत्पादों की विशेषताओं और उनकी बाजार मांग के बारे में जानकारी लेते हुए स्टॉल संचालकों से बिक्री संबंधी फीडबैक भी प्राप्त किया।

अतिरिक्त रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां संजय गर्ग ने बताया कि यह मेला 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें बीकानेर संभाग की विभिन्न सहकारी समितियों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है।

मेले के दौरान प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है, जिससे आमजन को सहकारी उत्पादों के साथ स्थानीय कला एवं संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है।

जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने संभाग स्तरीय सहकार मेले का किया अवलोकन

इस दौरान उप रजिस्ट्रार प्रियंका जांगिड़, सहायक रजिस्ट्रार रोहित कस्वां, सहायक रजिस्ट्रार गायत्री शर्मा, कपिला चोयल, उमाकांत व्यास, कनुप्रिया, गायत्री शर्मा तथा भरत कुमार थानवी सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने संभाग स्तरीय सहकार मेले का किया अवलोकन

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें