गांवों की सरकार का काउंटडाउन शुरू: कल 3 बजे बजेगा पंचायती राज चुनाव का बिगुल
जयपुर/बीकानेर (श्रेयांस बैद):राजस्थान में ग्रामीण सरकार के गठन का इंतजार खत्म होने वाला है। राज्य निर्वाचन आयोग कल दोपहर 3 बजे पंचायती राज चुनावों के कार्यक्रम का ऐलान करेगा। कार्यक्रम घोषित होते ही संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो जाएगी।
प्रदेश की 14 हजार 403 ग्राम पंचायतों, 457 पंचायत समितियों और 41 जिला परिषदों में चुनाव होने हैं। यह चुनाव काफी बड़ा है, कुल 1 लाख 54 हजार 640 पदों पर मतदान होगा।
इनमें जिला परिषद के 1403 सदस्य, पंचायत समिति के 8245 सदस्य,14,403 सरपंच और 1 लाख 30 हजार 589 वार्ड पंच के पद शामिल हैं।
आयोग की तैयारी चार चरणों में चुनाव कराने की है। प्रस्तावित प्लान के मुताबिक पहले चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोटिंग होगी, उसके बाद चरणबद्ध तरीके से सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव कराए जाएंगे।

कार्यक्रम जारी होने के साथ ही नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक का पूरा रोडमैप साफ हो जाएगा।

