बीकानेर देहात भाजपा का 2 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू

बीकानेर देहात भाजपा का 2 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू

बीकानेर देहात भाजपा का 2 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू

देशनोक (श्रेयांस बैद):भाजपा बीकानेर देहात द्वारा आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान” का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में शुरू हुआ प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता मातृ शक्ति कृष्णा कंवर,शांति,निशा लिंबा,जिला मंत्री खुशबू आसोपा ,साक्षी द्वारा की गई।

बीकानेर देहात भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने एकात्मक मानव दर्शन,प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई ने भाजपा का इतिहास एवं विकास, पूर्व प्रदेश महामंत्री अभिषेक मटोरिया ने कार्यकर्ता विकास एवं गुण आचरण,खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कार्य पद्धति ,पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने सरकार द्वारा जारी योजनाओं की जानकारी एवं प्रदेश आई टी प्रभारी अविनाश जोशी ने आधुनिक सम्पर्क पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

बीकानेर देहात भाजपा का 2 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू

इस अवसर पर भाजपा के वैचारिक विकास, संगठनात्मक विस्तार एवं जनसेवा आधारित कार्यों पर केंद्रित प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया।

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर बड़ा एक्शन, भारत में बंद हुआ ‘X’ अकाउंट

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, जिला प्रभारी बलवीर विश्नोई, विधायक ताराचंद सारस्वत, विधायक अंशुमान सिंह भाटी,श्री विश्वकर्मा बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बीकानेर देहात भाजपा का 2 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू

वर्ग जिला प्रभारी महेश पेडीवाल एवं वर्ग संयोजक दिलीप सिंह आडसर ने व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया।

भाजपा नेता जालम सिंह भाटी, कुम्भनाथ सिद्ध, जिला महामंत्री केलाश बिश्नोई ,महावीर सिंह चारण, मंत्री भरत सुथार,प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, कोजूराम सारस्वत, पवन स्वामी, श्रेयांस बैद,जयवीर सिंह भाटी, रणवीर सिंह,अशोक मारू,युवा मोर्चा महामंत्री प्रदीप सारस्वत,पूरा राम ढाका,विनोद गिरी गुसाई ,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

बीकानेर देहात भाजपा का 2 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू

प्रशिक्षण वर्ग महाभियान देशनोक में दो दिवस तक विभिन्न सत्रों के साथ जारी रहेगा ।

बीकानेर देहात भाजपा का 2 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू

Share This Article
होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें