सत्तासर में ट्रांसफार्मर बदलने पर ग्रामीणों ने जताया आभार
सत्तासर: ग्राम सत्तासर के जीएसएस में ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीणों को बिजली समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को सांसद सेवा केंद्र के माध्यम से रवि शेखर भाई साहब एवं स्थानीय विधायक ताराचंद सारस्वत के संज्ञान में लाया गया।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद विभाग द्वारा शीघ्रता से नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाया गया और देर रात करीब 12:30 बजे ट्रांसफार्मर रखवा दिया गया, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली।
सार संभाल यात्रा में तेयुप दक्षिण मुंबई ने प्रस्तुत की संगठनात्मक सक्रियता एवं युवा शक्ति की झलक
ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने के दौरान जयन एवं उनकी पूरी टीम मौके पर मौजूद रही। इस अवसर पर गांव के युवा नेता राजेंद्र सिंह सत्तासर, भाजपा नेता दिनेश सिण्डोलिया, सुखराम, भागीरथ सिंह, मुरलीधर शर्मा, शिवप्रकाश शर्मा, बाबूलाल सारण, राजूराम साहू, परमेश्वर लाल, कालूराम, ओमप्रकाश सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने समस्या का तत्काल समाधान करवाने के लिए सांसद सेवा केंद्र से रवि शेखर भाई साहब, विधायक ताराचंद सारस्वत एवं संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि समय पर कार्रवाई होने से गांव में बिजली व्यवस्था शीघ्र बहाल हो सकी।


