विधायक सेवा केंद्र पर जनसुनवाई: विधायक ताराचंद सारस्वत ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान
श्रीडूंगरगढ़:विधायक सेवा केन्द्र पर आयोजित नियमित जनसुनवाई क़े तहत विधायक ताराचंद सारस्वत ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों एवं आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।
जनसुनवाई के दौरान पेयजल, विद्युत, सड़क, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं सामने आईं।

विधायक सारस्वत ने कई मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर तत्काल संपर्क कर मौके पर ही समस्याओं का समाधान करवाया। वहीं जिन प्रकरणों का तत्काल निस्तारण संभव नहीं था, उनमें अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
इस अवसर पर विधायक सारस्वत ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध निस्तारण किया जाए।
वैश्विक मंच पर चमकेगा राजस्थान का स्टार्टअप: आर्मेनिया के प्रतिष्ठित ‘सीसाइड स्टार्टअप समिट’ के लिए ‘ईको भारत’ का चयन
जनसुनवाई में पहुंचे बेनीसर,बापेउ,मोमासर,गुंसाईसर बड़ा, तोलियासर,उदरासर आदि ग्रामीणों एवं आमजन ने अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान और विधायक की संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

विधायक सेवा केन्द्र पर नियमित रूप से आयोजित होने वाली जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।

