वैश्विक मंच पर चमकेगा राजस्थान का स्टार्टअप: आर्मेनिया के प्रतिष्ठित ‘सीसाइड स्टार्टअप समिट’ के लिए ‘ईको भारत’ का चयन

वैश्विक मंच पर चमकेगा राजस्थान का स्टार्टअप: आर्मेनिया के प्रतिष्ठित 'सीसाइड स्टार्टअप समिट' के लिए 'ईको भारत' का चयन

वैश्विक मंच पर चमकेगा राजस्थान का स्टार्टअप: आर्मेनिया के प्रतिष्ठित ‘सीसाइड स्टार्टअप समिट’ के लिए ‘ईको भारत’ का चयन

बीकानेर/जयपुर:राजस्थान के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए गर्व का क्षण है। iStart Rajasthan और Startup India में रजिस्टर्ड टेक स्टार्टअप ‘ईको भारत’ (Eco Bharat) का चयन आर्मेनिया में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित Seaside Startup Summit 2026 के लिए हुआ है।

इस उपलब्धि के साथ ‘ईको भारत’ पूरे भारत से चयनित टॉप-10 हाई-परफॉर्मिंग स्टार्टअप्स में अपनी जगह बनाने में सफल रहा है।

यह उपलब्धि न केवल राजस्थान, बल्कि पूरे देश के नवाचार और तकनीकी क्षमता को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाली मानी जा रही है।

वैश्विक मंच पर चमकेगा राजस्थान का स्टार्टअप: आर्मेनिया के प्रतिष्ठित 'सीसाइड स्टार्टअप समिट' के लिए 'ईको भारत' का चयन

मुख्यमंत्री से भी हो चुका है सम्मानित

ईको भारत‘ इससे पहले राजस्थान सरकार के Innovation Day कार्यक्रम में Best Innovative Tech-Driven Startup के सम्मान से नवाजा जा चुका है। राज्य स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करने के बाद अब यह स्टार्टअप अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।

26 जुलाई से 1 अगस्त तक आर्मेनिया में होगा प्रतिनिधित्व

आर्मेनिया की राजधानी येरेवान (Yerevan) में 26 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले Seaside Startup Summit में दुनिया भर के निवेशक, टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स, स्टार्टअप फाउंडर्स और इनोवेशन लीडर्स शामिल होंगे।

इस दौरान ‘ईको भारत’ अपनी अत्याधुनिक तकनीकों और सामाजिक सरोकारों पर आधारित समाधानों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेगा। प्रस्तुति का मुख्य फोकस Road Safety, Smart Mobility, Women Safety, Girl Safety और Child Safety जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर रहेगा।

24 जुलाई को रवाना होंगे फाउंडर

‘ईको भारत’ के फाउंडर एवं सीईओ संपत सारस्वत बामनवाली 24 जुलाई को आर्मेनिया के लिए रवाना होंगे, जहां वे भारत और राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए स्टार्टअप की तकनीक एवं विजन को अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और विशेषज्ञों के सामने प्रस्तुत करेंगे।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

फाउंडर का बयान

इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए फाउंडर एवं सीईओ संपत सारस्वत बामनवाली ने कहा,

iStart Rajasthan और Startup India के सहयोग से शुरू हुआ हमारा सफर आज वैश्विक मंच तक पहुंचा है। भारत के टॉप-10 स्टार्टअप्स में शामिल होना हमारी पूरी टीम की मेहनत, नवाचार और समर्पण का परिणाम है।

PM आवास के बाहर धरने से राहुल गांधी को पुलिस उठाकर ले गई, विपक्ष के कई नेता हिरासत में

हमें विश्वास है कि यह अवसर न केवल ‘ईको भारत’ बल्कि भारत की सुरक्षा और स्मार्ट मोबिलिटी से जुड़ी तकनीकों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाएगा।”

तकनीक के माध्यम से सुरक्षित भविष्य की पहल

‘ईको भारत’ केवल एक स्टार्टअप नहीं, बल्कि तकनीक आधारित सामाजिक परिवर्तन का अभियान है। कंपनी Eco Tag और अन्य स्मार्ट मोबिलिटी समाधानों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा बढ़ाने और एक सुरक्षित समाज के निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है।

वैश्विक मंच पर चमकेगा राजस्थान का स्टार्टअप: आर्मेनिया के प्रतिष्ठित 'सीसाइड स्टार्टअप समिट' के लिए 'ईको भारत' का चयन

इसी सामाजिक प्रभाव और नवाचार को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय जूरी ने ‘ईको भारत‘ का चयन Seaside Startup Summit 2026 के लिए किया है।

इस उपलब्धि के बाद स्टार्टअप जगत, उद्योग विशेषज्ञों, प्रशासनिक अधिकारियों और सहयोगियों ने ‘ईको भारत’ की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

वैश्विक मंच पर चमकेगा राजस्थान का स्टार्टअप: आर्मेनिया के प्रतिष्ठित ‘सीसाइड स्टार्टअप समिट’ के लिए ‘ईको भारत’ का चयन

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें