सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित हुई ‘रन फॉर यूनिटी’

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित हुई ‘रन फॉर यूनिटी’

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित हुई ‘रन फॉर यूनिटी’

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को किया रवाना, दिलाई राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ

बीकानेर (श्रेयांस बैद):सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए), बीकानेर पुलिस और बीकानेर रन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया और ख़ुद भी दौड़े। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश, जिला कलेक्टर निशांत जैन तथा पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित हुई ‘रन फॉर यूनिटी’

दौड़ का आयोजन कलेक्ट्रेट के सामने से रविन्द्र रंगमंच, मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, ब्रह्मकुमारी सर्किल, पंचशती सर्किल और महर्षि गौतम सर्किल होते हुए पुनः कलेक्ट्रेट परिसर तक निर्धारित किया गया।

सरदार पटेल ने 565 रियासतों के एकीकरण में निभाई ऐतिहासिक भूमिका

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने संबोधन में कहा कि देश की स्वतंत्रता के बाद तत्कालीन उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने 565 देशी रियासतों का भारत में विलय कर राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।

मेघवाल ने सरदार पटेल के जीवन से जुड़ा एक प्रेरक प्रसंग साझा करते हुए बताया कि राजनीति में आने से पहले वे एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता थे। एक मामले में पैरवी के दौरान उन्हें अपनी पत्नी के निधन का समाचार मिला, लेकिन उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए पैरवी जारी रखी।

डूंगर महाविद्यालय में 1 से 15 नवंबर तक मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस

उन्होंने कहा कि वे अपनी पत्नी को वापस नहीं ला सकते, लेकिन फांसी की सजा का सामना कर रहे व्यक्ति की पैरवी कर उसकी जान बचाने का प्रयास कर सकते हैं। यह प्रसंग सरदार पटेल के कर्तव्य के प्रति समर्पण और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।

सरदार पटेल का योगदान राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत : संभागीय आयुक्त

संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपना सर्वस्व योगदान दिया। आज भारत जिस एकीकृत स्वरूप में दिखाई देता है और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है, उसमें सरदार पटेल की दूरदर्शिता और प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

देश के वर्तमान स्वरूप में सरदार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका : आईजी

पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश ने कहा कि आज हम भारतवर्ष को जिस स्वरूप में देख रहे हैं, उसमें सरदार वल्लभभाई पटेल का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की जयंती पुलिस विभाग के लिए भी विशेष महत्व रखती है। राजस्थान में अनेक रियासतें थीं, जिनके एकीकरण में सरदार पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इससे पूर्व बीकानेर रन क्लब के ईशान शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित जनसमूह को विभिन्न व्यायाम करवाए। कार्यक्रम का मंच संचालन कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी संजय पुरोहित ने किया।

दौड़ में युवा, खिलाड़ी, अधिकारी-कर्मचारी, पुलिसकर्मी एवं नागरिक हुए शामिल

दौड़ में बीडीए आयुक्त धायगुडे स्नेहल नाना, बीडीए कमिश्नर सिद्धार्थ पलानीचामी, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रीना छिंपा, बीकानेर उपखंड अधिकारी महिमा कसाना, सीओ अनुज डाल, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) राम गोपाल शर्मा तथा जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों,

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित हुई ‘रन फॉर यूनिटी’

रन फॉर यूनिटी क्लब के सदस्यों, आरएसी एवं पुलिस के जवानों, एनसीसी कैडेट्स, करणी सिंह स्टेडियम के खिलाड़ियों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित हुई ‘रन फॉर यूनिटी’

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें