निर्जला एकादशी पर नर नारायण सेवा संस्थान ने लगाया विशाल सेवा शिविर, शीतल पेय व फल वितरित

निर्जला एकादशी पर नर नारायण सेवा संस्थान ने लगाया विशाल सेवा शिविर, शीतल पेय व फल वितरित

निर्जला एकादशी पर नर नारायण सेवा संस्थान ने लगाया विशाल सेवा शिविर, शीतल पेय व फल वितरित

श्रीडूंगरगढ़: निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर कस्बे में धर्म और सेवा का सुंदर संगम देखने को मिला। जगह-जगह सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में नर नारायण सेवा संस्थान की ओर से श्रीडूंगरगढ़ के घूमचक्कर पर विशाल सेवा शिविर लगाकर आम नागरिकों को लस्सी, रोज शरबत, ऑरेंज शरबत, केरी पना, गन्ने का जूस, आइसक्रीम, केला और चॉकलेट का वितरण किया गया।

निर्जला एकादशी पर नर नारायण सेवा संस्थान ने लगाया विशाल सेवा शिविर, शीतल पेय व फल वितरित

संस्थान के संस्थापक धनराज जस्सू ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी निर्जला एकादशी के अवसर पर धार्मिक सेवा कार्यों के तहत यह विशाल सेवा शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि संस्थान के सहयोगकर्ताओं के आर्थिक सहयोग से आमजन की सेवा के उद्देश्य से इस आयोजन को सफल बनाया गया।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

सुबह से शुरू हुए इस सेवा शिविर में बड़ी संख्या में यात्री, मजदूर, वाहन चालक एवं राहगीरों ने शीतल पेय और प्रसाद ग्रहण किया। भीषण गर्मी के बीच लोगों को इस सेवा से काफी राहत मिली। दिनभर वितरण स्थल पर लोगों की आवाजाही बनी रही और कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य किया।

मानसून 2026: संभावित बाढ़ एवं अतिवृष्टि से निपटने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध उपलब्धता के निर्देश

गौभक्त आनंद जोशी ने कहा कि निर्जला एकादशी का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन श्रद्धा और सेवा भाव से किए गए दान-पुण्य का विशेष फल मिलता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और भीषण गर्मी में प्यासे एवं जरूरतमंद लोगों को शीतल पेय उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है।

निर्जला एकादशी पर नर नारायण सेवा संस्थान ने लगाया विशाल सेवा शिविर, शीतल पेय व फल वितरित

संस्थान के मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी ने बताया कि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान अध्यक्ष सुषमा करनानी, श्याम करनानी, आनंद जोशी, राजेश महावर, राजकुमार राजपुरोहित, मोहन सारस्वत, नानू, गौरव ओझा, कैलाश, पवन, राजकुमार नाई, महेंद्र, राजू प्रजापत, विशाल नाई, भेरू नाई, श्याम गिरी, रमाकांत झंवर, मन्नु माहेश्वरी सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने श्रमदान कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।

निर्जला एकादशी पर नर नारायण सेवा संस्थान ने लगाया विशाल सेवा शिविर, शीतल पेय व फल वितरित

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें