खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

बीकानेर में 18 मार्च को मेगा फोस्टेक प्रशिक्षण कार्यक्रम, 1000 प्रतिभागियों को मिलेगा प्रशिक्षण

बीकानेर में 18 मार्च को मेगा फोस्टेक प्रशिक्षण कार्यक्रम, 1000 प्रतिभागियों को मिलेगा प्रशिक्षण

बीकानेर में 18 मार्च को मेगा फोस्टेक प्रशिक्षण कार्यक्रम, 1000 प्रतिभागियों को मिलेगा प्रशिक्षण

बीकानेर (श्रेयांस बैद): आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशानुसार 18 मार्च को मेगा फोस्टेक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि यह प्रशिक्षण रवींद्र रंगमंच सभागार में आयोजित होगा, जिसमें 1000 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम दो पारियों में आयोजित किया जाएगा। पहली पारी प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दूसरी पारी दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। प्रथम पारी में खाद्य कारोबारकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, नर्सिंग छात्रों, शहरी एएनएम, जीएनएम और आशा सहयोगिनियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

वहीं दूसरी पारी में मिड-डे मील से जुड़े स्कूल प्रतिनिधियों, ग्रामीण एएनएम, आशा सहयोगिनियों, सीएचओ और जीएनएम को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

देर रात रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 46 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

कार्यक्रम में एफएसएसएआई, नई दिल्ली से आए प्रशिक्षकों द्वारा खाद्य कारोबारियों, डेयरी संचालकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों, एएनएम, जीएनएम, सीएचओ, मिड-डे मील से जुड़े स्कूल प्रतिनिधियों, पापड़-भुजिया उद्योग, होटल एवं रेस्टोरेंट, मिठाई निर्माण इकाइयों, तेल निर्माण इकाइयों, बेकरी उद्योग, आइसक्रीम और किराना स्टोर संचालकों सहित विभिन्न वर्गों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के सुरक्षित निर्माण, उचित रखरखाव, वितरण, गुणवत्ता तथा स्वच्छता नियमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही RUCO (Repurpose Used Cooking Oil) के उचित निस्तारण के बारे में भी प्रतिभागियों को अवगत कराया जाएगा।

प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को फोस्टेक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए प्रतिभागियों को आधार कार्ड अथवा एम्प्लॉयी आईडी साथ लाना अनिवार्य होगा। यह प्रशिक्षण खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा, भानू प्रताप सिंह, सुरेन्द्र कुमार और राकेश कुमार गोदारा के निर्देशन में संपादित किया जाएगा।

बीकानेर में 18 मार्च को मेगा फोस्टेक प्रशिक्षण कार्यक्रम, 1000 प्रतिभागियों को मिलेगा प्रशिक्षण

बीकानेर में 18 मार्च को मेगा फोस्टेक प्रशिक्षण कार्यक्रम, 1000 प्रतिभागियों को मिलेगा प्रशिक्षण

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp