स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा पहुंचे सर्किट हाउस
जनप्रतिधियों ने की अगवानी
Contents
बीकानेर (श्रेयांस बैद): नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा के मंगलवार को सर्किट हाउस पहुंचने पर जनप्रतिधियों ने उनकी अगवानी की।
खर्रा, उदयरामसर में सीआरपीएफ के शहीद हवलदार गजराज सिंह की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में भाग लेंगे और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। खर्रा बुधवार प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। प्रातः 11.30 सड़क मार्ग से श्रीमाधोपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
सडक सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, शीघ्र पूर्ण करें ट्रैफिक पार्क का कार्य
यहां सर्किट हाउस पहुंचने पर सुमन छाजेड़, श्याम सिंह हाडला, अशोक प्रजापत, रमजान अब्बासी, मंजूषा भास्कर, मुकेश ओझा और विनोद करोल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की।


