श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल को भेंट किए 12 एसी, मरीजों को मिलेगी गर्मी से राहत

श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल को भेंट किए 12 एसी, मरीजों को मिलेगी गर्मी से राहत

श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल को भेंट किए 12 एसी, मरीजों को मिलेगी गर्मी से राहत

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर (तोलाराम मारू):उपजिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा को देखते हुए दानदाताओं द्वारा 12 एसी भेंट किए गए है।

इनमें श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास निवासी एवं मुंबई प्रवासी  रमेश पुत्र जय तवर पोत्र नागरमल तंवर ने 9 एसी तथा श्रीडूंगरगढ़ निवासी देवराज लक्ष्मीनारायण गुरनाणी ने 3 एसी भेंट किए है।

इस अवसर पर श्रीगोपाल राठी ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए किया गया सहयोग समाज के लिए प्रेरणादायी है।

रणवीर सिंह खींची ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा में किया गया सहयोग सबसे सार्थक सेवा है। विजयराज सेवग ने कहा कि अस्पताल की सुविधाओं में इस तरह के सहयोग से आमजन को सीधा लाभ मिलता है।

भ्रूण हत्या गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने कहा कि सामाजिक सहभागिता से अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में दानदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए अस्पताल प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश स्वामी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

समाज सेवी भामाशाह श्रीगोपाल राठी व निर्मल पुगलिया का समय-समय पर सहयोग मिलता रहता है। जिसके लिए अस्पताल प्रशासन ने आभार व्यक्त किया।

18 सितंबर को निकलेगी सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए लॉटरी

इस सेवा कार्य के प्रेरक सेवा भावी फार्मासिस्ट संदीप पारीक, विभिन्न सामाजिक संगठनों में सदेव सक्रिय भूमिका निभाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र स्वामी एवं बबलू सिंधी रहे। आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ ग्रुप परिवार के राजेंद्र स्वामी ने इस योगदान को अनुकरणीय बताया।

इस दौरान गुरनाणी परिवार से रूपेश कुमार, सुनील कुमार, जेठानंद, कमल, नरेंद्र एवं हनी गुरनाणी के अलावा डॉ. जगदीश गोदारा, डॉ. रविन्द्र गोदारा, नर्सिंग ऑफिसर रमाकांत शर्मा, करणी सिंह बाना, निर्मल पुगलिया, किशोर मारू, देवेंद्र स्वामी, सुनील सारस्वत, नरेंद्र दुसाद सहित अन्य मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल को भेंट किए 12 एसी, मरीजों को मिलेगी गर्मी से राहत

यहाँ लगेगी ये 12 एसी

उपजिला अस्पताल में दी गई 12 एसी में से जनरल वार्ड में 4, लेबर वार्ड में 4, नर्सिंग ड्यूटी रूम नंबर 7 में 1, ओपीडी रजिस्ट्रेशन में 1, इंजेक्शन रूम में 1, ट्रॉमा ICU में 1 एसी लगाई जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने समय-समय पर दानदाताओ द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल को भेंट किए 12 एसी, मरीजों को मिलेगी गर्मी से राहत

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें