28 सितंबर को राजस्थान में राज्यव्यापी रेबीज जागरूकता व टीकाकरण अभियान की मांग

28 सितंबर को राजस्थान में राज्यव्यापी रेबीज जागरूकता व टीकाकरण अभियान की मांग

28 सितंबर को राजस्थान में राज्यव्यापी रेबीज जागरूकता व टीकाकरण अभियान की मांग

जयपुर: विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर 28 सितंबर को राजस्थान में राज्य स्तरीय जन-जागरूकता एवं एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान आयोजित करने की मांग की गई है।

भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के मानद प्रतिनिधि श्रेयांस बैद ने राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र भेजकर भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड की “Stronger Together” थीम के अनुरूप प्रदेशभर में समन्वित कार्यक्रम आयोजित कराने का आग्रह किया।

बैद ने बताया कि अभियान में एंटी-रेबीज टीकाकरण, पशु जन्म नियंत्रण (ABC), पालतू पशुओं का टीकाकरण, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम, पशु चिकित्सकों व कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण तथा व्यापक प्रचार-प्रसार शामिल किया जाए।

तेयुप दक्षिण मुंबई द्वारा एचएसएनसी यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर, विद्यार्थियों एवं एनएसएस यूनिट का मिला सराहनीय सहयोग

उन्होंने प्रत्येक जिले में जिला प्रशासन, पशुपालन, चिकित्सा एवं नगरीय निकायों के समन्वय से विशेष अभियान चलाने तथा कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग एवं निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की।

28 सितंबर को राजस्थान में राज्यव्यापी रेबीज जागरूकता व टीकाकरण अभियान की मांग

उन्होंने कहा कि “टीकाकरण + ABC + जन-जागरूकता + त्वरित चिकित्सकीय सहायता” को राज्यव्यापी अभियान का आधार बनाया जाए, जिससे मानव एवं पशु दोनों को रेबीज से बचाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा सकें।

28 सितंबर को राजस्थान में राज्यव्यापी रेबीज जागरूकता व टीकाकरण अभियान की मांग

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें