सालासर के राजकीय विद्यालय में 4 नए कक्षों का लोकार्पण, भामाशाहों से ग्रामीण स्कूलों के विकास में आगे आने का आह्वान

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर (तोलाराम मारू):उप खंड श्रीडूंगरगढ के निकटवर्ती ग्राम सालासर में रामप्यारी देवी सोनी चैरिटेबल ट्रस्ट कालूबास की ओर से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में निर्मित चार कक्षों के एक ब्लॉक लोकार्पण के अवसर पर बोलते हुए

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि क्षेत्र की ग्रामीण स्कूलों के नव निर्माण के लिए भामाशाह लोग आगे आएं तो जर्जर स्कूलों की समस्या त्वरित हल हो सकती है। आपने कहा कि अच्छी कमाई शुभ कार्यों में लगानी चाहिए।

सालासर के राजकीय विद्यालय में 4 नए कक्षों का लोकार्पण, भामाशाहों से ग्रामीण स्कूलों के विकास में आगे आने का आह्वान

भामाशाह बड़े कलेजे के लोग होते हैं जो कर्म भूमि में कमाई कर जन्म भूमि पर जन हितार्थ लगाते हैं। श्रीडूंगरगढ क्षेत्र में आए दिन भामाशाह कोई न कोई जनोपयोगी कार्य कर यश अर्जन करते हैं। आपने स्कूल विंग निर्माता सोनी परिवार की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस अवसर पर टीएसएस के अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालयों के विकास से देश का विकास होता है। जो लोग विद्यालयों को संवारते हैं, वे प्रत्यक्षतः ज्ञान की परम्परा को आगे बढाने का काम करते हैं।

बच्चे भारत का भविष्य होते हैं, जो उनके भविष्य की फिक्र करते हैं, वे महान लोग हैं। उन्होंने भामाशाह भ्राता नंदकिशोर सोनी एवं महेन्द्र कुमार सोनी के लोकोपयोगी कार्यों को प्रेरणादाई बताया।

28 सितंबर को राजस्थान में राज्यव्यापी रेबीज जागरूकता व टीकाकरण अभियान की मांग

स्कूल विंग निर्माता महेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि उन्हें अपनी मातृभूमि पर गर्व है। वे कोई यत्किंचित सा का कार्य जन्मभूमि के लिए कर पाते हैं तो उन्हें आत्मसंतुष्टि प्राप्त होती है।

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक कुलदीप सिहाग, सुरेन्द्र शर्मा, भीखमचंद तापड़िया, बालूराम भांबू, जेठाराम महिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

स्कूल के सभी अध्यापकों का दुपट्टा एवं शाॅल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। प्रारम्भ में फीता काटकर नव निर्मित विंग का लोकार्पण किया गया।

सालासर के राजकीय विद्यालय में 4 नए कक्षों का लोकार्पण, भामाशाहों से ग्रामीण स्कूलों के विकास में आगे आने का आह्वान

उपस्थित जनों तथा विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई। स्कूल के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का बहुत ही शानदार संचालन साहित्य कार डाॅ चेतन स्वामी ने किया।

सालासर के राजकीय विद्यालय में 4 नए कक्षों का लोकार्पण, भामाशाहों से ग्रामीण स्कूलों के विकास में आगे आने का आह्वान

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें