श्रीगंगानगर गैंगरेप मामला: 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म केस में 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दो और युवकों को दबोचा
श्रीगंगानगर: 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ होटल में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक इस मामले में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, घटना में प्रयुक्त होटल को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
जांच अधिकारी डीएसपी कैलाशदान देथा की टीम ने शुक्रवार को दो और युवकों को हिरासत में लिया। इनमें एक आरोपी हनुमानगढ़ का निवासी है, जबकि दूसरा श्रीगंगानगर का रहने वाला है। दोनों का शनिवार सुबह मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
👉 यहां क्लिक करें
एसपी हरी शंकर ने बताया कि होटल के मालिक और दो मैनेजर फिलहाल तीन दिन की पुलिस रिमांड पर हैं। उनकी रिमांड अवधि रविवार को पूरी होगी, जिसके बाद उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
किशनी देवी पूनमचंद मेमोरियल ट्रस्ट का निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ
पुलिस के अनुसार आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इन्हीं के आधार पर मामले में आगे की गिरफ्तारियां की जा रही हैं और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।
इस मामले में नाबालिग को कथित रूप से होटल तक पहुंचाने वाले रिक्शा चालक सहित अन्य आरोपियों को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की सुरक्षा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मामले की गहन जांच जारी है और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
श्रीगंगानगर गैंगरेप मामला: 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म केस में 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दो और युवकों को दबोचा


