महिला को बचाने पहुंचे पाकिस्तान एयर फोर्स के ग्रुप कैप्टन की गोली मारकर हत्या, इस्लामाबाद में वारदात

नई दिल्ली: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक महिला की मदद करने के दौरान पाकिस्तान एयर फोर्स के ग्रुप कैप्टन की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना इस्लामाबाद के मारगल्ला पुलिस स्टेशन क्षेत्र स्थित शाहीन चौक पर हुई। मृतक की पहचान ग्रुप कैप्टन आसिम तारिक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह नाइंथ एवेन्यू से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने एक व्यक्ति को एक महिला को जबरन मोटरसाइकिल पर ले जाने की कोशिश करते देखा।

महिला की मदद के लिए किया हस्तक्षेप

रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रुप कैप्टन आसिम तारिक ने महिला को बचाने के लिए बीच-बचाव किया, जिससे महिला को वहां से सुरक्षित निकलने का मौका मिल गया। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर उनके साथ बहस की और फिर उन पर गोली चला दी। गोली लगने से ग्रुप कैप्टन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

आरोपी महिला का सहकर्मी बताया जा रहा है

महिला के बयान के अनुसार, आरोपी उसका सहकर्मी था। उसने महिला को कार्यस्थल तक छोड़ने की बात कहकर मोटरसाइकिल पर बैठाया, लेकिन रास्ता बदलकर उसे कहीं और ले जाने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर स्थिति बिगड़ गई और तभी ग्रुप कैप्टन ने हस्तक्षेप किया।

Dharmendra Health Update Live: धर्मेंद्र की हालत में सुधार, सनी देओल की टीम बोली- अच्छी सेहत की प्रार्थना करें

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने इस मामले में इस्लामाबाद पुलिस से तत्काल रिपोर्ट मांगी है और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

महिला को बचाने पहुंचे पाकिस्तान एयर फोर्स के ग्रुप कैप्टन की गोली मारकर हत्या, इस्लामाबाद में वारदात

महिला को बचाने पहुंचे पाकिस्तान एयर फोर्स के ग्रुप कैप्टन की गोली मारकर हत्या, इस्लामाबाद में वारदात

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें