एमडी बैचने वालो के साथ साथ अब खरीदने वालो को किया गिरफ्तार
एमडी खरीद-फरोख्त मामले में बड़ा खुलासा, 8 युवक कोर्ट में पेश, 3 जेल भेजे, 5 रिमांड पर
बीकानेर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन नीलकंठ” अभियान के तहत जसरासर थाना पुलिस ने एमडी ड्रग्स खरीद-फरोख्त मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 युवकों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया, जबकि पांच आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
जानकारी के अनुसार गत दिनों नोखा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से 19 ग्राम एमडी, 7.36 लाख रुपये नकद और एक वाहन जब्त किया था। मामले की आगे की जांच जसरासर थाना सीआई आलोक सिंह को सौंपी गई।
नाबालिग से गैंगरेप मामले में 2 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने कहा- जघन्य अपराध में नरमी नहीं
जांच के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की तथा उनके मोबाइल फोन की हिस्ट्री और लेनदेन की जानकारी खंगाली। जांच में एमडी खरीदने और बेचने से जुड़े कई अन्य नाम सामने आए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बंशीलाल बिश्नोई निवासी नोखा, हरीश तिवाड़ी व मालाराम लखारा निवासी जोरावरपुरा, पप्पूराम जाट सहित अन्य युवकों को गिरफ्तार किया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एमडी खरीद-फरोख्त और लेनदेन से जुड़े हुए थे। मामले में पूर्व में गिरफ्तार राकेश बिश्नोई, मनोज गिरी, शक्तिसिंह और श्रवण भाट से पूछताछ के बाद कई अहम सुराग मिले। कोर्ट ने मनोज गिरी, शक्तिसिंह और श्रवण को जेल भेज दिया, जबकि मालाराम, हरीश, बंशीलाल, पप्पूराम और राकेश को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

सीआई आलोक सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है और मामले में कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आने की संभावना है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद एमडी और स्मैक जैसे मादक पदार्थों के लेनदेन से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।


