रोटरी और आईसीएआई के संयुक्त प्रयास से हुआ मेगा करियर गाइडेंस समिट

रोटरी और आईसीएआई के संयुक्त प्रयास से हुआ मेगा करियर गाइडेंस समिट

रोटरी और आईसीएआई के संयुक्त प्रयास से हुआ मेगा करियर गाइडेंस समिट

बीकानेर के 2000 से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचा मार्गदर्शन

बीकानेर (श्रेयांस बैद):रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3053 एवं द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की भीवाड़ी शाखा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को आईसीएआई मेगा करियर गाइडेंस समिट 2026 का सफल आयोजन किया गया।

राजस्थान एवं मध्यप्रदेश में फैले रोटरी के लगभग 80 क्लबों के माध्यम से आयोजित इस हाइब्रिड कार्यक्रम में हजारों कॉमर्स विद्यार्थियों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों को कॉमर्स शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध विविध अवसरों, चार्टर्ड अकाउंटेंसी के महत्व तथा बेहतर करियर निर्माण के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था।

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 के सह प्रांतपाल आनंद आचार्य ने बताया कि आगामी प्रांतपाल सीए बृजमोहन अग्रवाल के कार्यकाल के प्रथम दिन आयोजित यह नवाचार रोटरी की शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

आईसीएआई की करियर गाइडेंस कमेटी के चेयरमैन सीए अर्पित काबरा ने वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉमर्स केवल चार्टर्ड अकाउंटेंसी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सीएस, सीएमए, बीकॉम, बीबीए, एमबीए, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, फाइनेंशियल एनालिसिस, टैक्सेशन, ऑडिट, बैंकिंग, उद्यमिता और स्टार्टअप जैसे अनेक करियर विकल्प उपलब्ध हैं।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे 9वीं कक्षा से ही करियर प्लानिंग प्रारंभ करें और अकाउंटेंसी, गणित एवं बिजनेस स्टडीज की मजबूत नींव तैयार करें।

सेमिनार के मुख्य वक्ता सीए यशवंत मंगल ने कहा कि सीए कोर्स में उम्र अथवा प्रयासों की कोई सीमा नहीं होती, इसलिए असफलता से निराश होने के बजाय लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ होते हैं, इसलिए इस प्रोफेशन में ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता, टैक्सेशन और डिजिटल अकाउंटिंग टूल्स की जानकारी प्रारंभ से ही विकसित करने तथा कम्युनिकेशन स्किल, अंग्रेजी भाषा एवं प्रेजेंटेशन स्किल पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इंटर्नशिप, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग एवं इंडस्ट्री एक्सपोजर से प्राप्त अनुभव भविष्य में अत्यंत लाभदायक सिद्ध होता है।

देश के अनेक बड़े उद्योगपति, नीति निर्माता और वित्त विशेषज्ञ भी कॉमर्स पृष्ठभूमि से आते हैं, इसलिए इस क्षेत्र में नेतृत्व के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं।

विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि करियर का चयन दूसरों की नकल करने के बजाय अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार करें तथा “हार मत मानो, लक्ष्य प्राप्ति तक प्रयास करते रहो” की सोच को अपनाएं। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए मजबूत बुनियाद, निरंतर अभ्यास और लक्ष्य के प्रति समर्पण आवश्यक है।

राजस्थान में WhatsApp से मिलेगी सरकार की 27 सेवाओं की सुविधा, घर बैठे जमा करें बिजली-पानी के बिल, सिर्फ ‘Hi’ भेजना होगा

बीकानेर जिले के राजकीय एवं गैर-राजकीय कॉमर्स विषय के 13 विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 2200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वहीं पूरे रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 में इस मेगा अभियान के माध्यम से लगभग 50 हजार विद्यार्थियों को जोड़ा गया।

बीकानेर में विभिन्न विद्यालयों में रोटेरियन एवं विशेषज्ञों की टीमों ने पहुंचकर कार्यक्रम का संचालन किया। इनमें रोटेरियन डॉ. शिशिर शर्मा, रोटेरियन जगदीप सिंह ओबेरॉय, रोटेरियन भूपेंद्र मिड्ढा, रितेश अरोड़ा, सीए दीपक व्यास, सीएस नितेश रंगा, सुरेंद्र जोशी, देवेंद्र सिंह तंवर, राजेश पारीक, मुरली पंवार एवं उनकी टीमों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

रोटरी रॉयल्स के अध्यक्ष विपिन लड्ढा एवं रोटरी क्लब बीकानेर के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को केवल एक दिन का मार्गदर्शन ही नहीं दिया जाएगा, बल्कि भविष्य में भी समन्वयकों के माध्यम से करियर संबंधी जानकारी और सलाह उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि बीकानेर सहित जिले के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा कॉमर्स अध्ययन कराने वाले शिक्षण संस्थानों को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

रोटरी क्लबों द्वारा आयोजित सभी विद्यालयों के संस्था प्रमुखगणों का आभार व्यक्त करते हुवे स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।

रोटरी और आईसीएआई के संयुक्त प्रयास से हुआ मेगा करियर गाइडेंस समिट

सेमिनार का आयोजन एच पी मोदी इंटरनेशनल स्कूल, बाफना स्कूल, जैन पब्लिक स्कूल, शास्त्री पब्लिक स्कूल, विवेकानंद स्कूल सहित अन्य शेक्षणिक संस्थाओ में आयोजन किया गया ।

रोटरी और आईसीएआई के संयुक्त प्रयास से हुआ मेगा करियर गाइडेंस समिट

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें