नोखा के रोड़ा में हाईटेंशन लाइन बनी जानलेवा, एक मौत के बाद केशुपुरा की दर्जनों ढाणियों में दहशत

नोखा के रोड़ा में हाईटेंशन लाइन बनी जानलेवा, एक मौत के बाद केशुपुरा की दर्जनों ढाणियों में दहशत

नोखा के रोड़ा में हाईटेंशन लाइन बनी जानलेवा, एक मौत के बाद केशुपुरा की दर्जनों ढाणियों में दहशत

नोखा (बीकानेर): नोखा क्षेत्र के रोड़ा गांव में हाईटेंशन विद्युत लाइन एक बार फिर विवादों में है। बुधवार देर रात ढाणी जा रहे एक व्यक्ति की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने विद्युत विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए मौके पर धरना शुरू कर दिया।

देर रात प्रशासन और ग्रामीणों के बीच वार्ता के बाद सहमति बनने पर धरना समाप्त हुआ, लेकिन इस घटना ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

इस बीच रोड़ा के केशुपुरा क्षेत्र के ग्रामीणों में भी भय का माहौल है। यहां करीब दो दर्जन से अधिक खेतों में बनी रहवासी ढाणियों के ऊपर से खतरनाक हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने लाइन को हटाने के लिए विभाग की मांग के अनुसार राशि भी जमा करवा दी, लेकिन इसके बावजूद आज तक लाइन को स्थानांतरित नहीं किया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष भी 11 केवी लाइन का तार टूटकर गिरने से आग लग गई थी, जिससे नुकसान हुआ था। इसके बावजूद विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। खेतों के बीच से गुजर रही इस लाइन के तार कई बार टूटकर जमीन पर गिर चुके हैं, जिससे हर समय बड़े हादसे का खतरा बना रहता है।

Sunday Story : सच्चा परोपकार केवल सहायता नहीं, सही मार्ग दिखाना है

केशुपुरा के लोगों का कहना है कि रोड़ा में हुई मौत के बाद अब उनके परिवारों में भी डर का माहौल है। कई घरों के ठीक ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही है और बच्चे व बुजुर्ग हमेशा खतरे के साये में जीवन जी रहे हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग के जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। डिमांड राशि जमा होने के बावजूद लाइन नहीं हटाई गई, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।

इस खतरे की जद में गणपत, महीराम, फूलाराम, राजाराम, लालचंद, हरलाल, सुंदरलाल, रामस्वरूप, अशोक, हंसराज, भारमल, ओमप्रकाश, जयसुखराम, बनवारीलाल, शंकरलाल, ताराचंद सहित अनेक किसानों के परिवार हैं। इसके अलावा आधा दर्जन अन्य किसान परिवार भी लगातार जोखिम के बीच रह रहे हैं।

नोखा के रोड़ा में हाईटेंशन लाइन बनी जानलेवा, एक मौत के बाद केशुपुरा की दर्जनों ढाणियों में दहशत

ग्रामीणों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से मांग की है कि किसी और हादसे से पहले हाईटेंशन लाइन को तत्काल हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।

नोखा के रोड़ा में हाईटेंशन लाइन बनी जानलेवा, एक मौत के बाद केशुपुरा की दर्जनों ढाणियों में दहशत

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें