देशनोक स्टेशन की कैंटीन में लगी आग, बड़ा हादसा टला

देशनोक स्टेशन की कैंटीन में लगी आग, बड़ा हादसा टला

देशनोक स्टेशन की कैंटीन में लगी आग, बड़ा हादसा टला

बीकानेर/देशनोक:देशनोक रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम अचानक अफरा-तफरी मच गई। स्टेशन परिसर में बनी कैंटीन में शाम करीब 4 बजकर 50 मिनट पर आग लग गई। धुआं उठता देख वहां मौजूद यात्री घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे।

शुरुआती जानकारी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि असली कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।

राजस्थान में अर्द्ध वार्षिक परीक्षा के समय विभाग चक्र में आंशिक संशोधन, 28 नवंबर को दो पारियों में होगी परीक्षा

आग की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन की दमकल मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और पूरे हालात का जायजा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

कैंटीन में मौजूद लोग समय रहते बाहर निकल गए थे। अगर आग थोड़ी और फैल जाती तो स्टेशन पर बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन दमकल की तेजी से बड़ी घटना टल गई।

देशनोक स्टेशन की कैंटीन में लगी आग, बड़ा हादसा टला

अब इस बात की जांच की जा रही है कि कैंटीन में बिजली के तारों में क्या गड़बड़ी थी और सुरक्षा के नियमों का पालन हो रहा था या नहीं।

देशनोक स्टेशन की कैंटीन में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें