राजस्थान के बीकानेर जिले में 2 ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई

राजस्थान के बीकानेर जिले में 2 ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई

राजस्थान के बीकानेर जिले में 2 ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई

राजस्थान के बीकानेर जिले में दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। हादसा इतना भयावह था कि एक ट्रक का चालक केबिन में फंस गया और बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। देखते ही देखते आग ने पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

30वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह- 2026

हादसा बीकानेर-लूणकरणसर नेशनल हाईवे पर देर रात हुआ। राहगीरों की सूचना पर जामसर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की दकमल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन, एक ट्रक चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं, दो युवक गंभीर घायल हो गए।

राजस्थान के बीकानेर जिले में 2 ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई

अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। क्योंकि ट्रक में आग के कारण मृतक के सभी दस्तावेज भी जल गए। ​पुलिस ने मृतक के शव को लूणकरणसर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल, पुलिस ट्रक के नंबरों के आधार पर मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।

राजस्थान के बीकानेर जिले में 2 ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें