जिले के 1 हजार 677 वरिष्ठ नागरिक रेलमार्ग से और 205 हवाईमार्ग से करेंगे धार्मिक स्थलों की यात्रा

जिले के 1 हजार 677 वरिष्ठ नागरिक रेलमार्ग से और 205 हवाईमार्ग से करेंगे धार्मिक स्थलों की यात्रा

जिले के 1 हजार 677 वरिष्ठ नागरिक रेलमार्ग से और 205 हवाईमार्ग से करेंगे धार्मिक स्थलों की यात्रा

जिला कलक्टर और जिला स्तरीय चयन समिति अध्यक्ष श्री निशान्त जैन ने निकाली लाॅटरी

बीकानेर:वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत इस बार जिले के 1 हजार 677 तीर्थयात्रियों को रेल मार्ग तथा 205 को हवाई मार्ग से विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी।

जिला स्तरीय चयन समिति के अध्यक्ष तथा जिला कलक्टर श्री निशांत जैन ने मंगलवार को इसकी आनलाइन लाॅटरी निकाली। इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे, प्रशिक्षु आईएएस श्री मनु गर्ग, पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक श्री अनिल राठौड़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. पुखराज साध, कोषाधिकारी श्री धीरज जोशी, एसीपी श्री गौरव भाटिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

जिला कलक्टर ने बताया कि इस बार प्रदेश के 50 हजार वरिष्ठ नागरिकों को रेल मार्ग और 6 हजार को वायु मार्ग से निर्धारित स्थलों पर यात्रा करवाई जाएगी। वहीं जिले के 1 हजार 882 वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना के तहत यात्रा करवाई जाएगी। यात्रा कार्यक्रम का निर्धारण आगामी दिनों में किया जाएगा।

जिला कलक्टर ने बताया कि इस बार हरिद्वार-ऋषिकेश-आयोध्या-वाराणसी-सारनाथ, सम्मेदशिखर-पावापुरी-वाराणसी-सारनाथ, मथुरा-वृंदावन-बरसाना-आगरा-अयोध्या, द्वारकापुरी-नागेश्वर-सोमनाथ, तिरूपति-पद्मावति, कामाख्या-गुवाहाटी, गंगासागर-कोलकाता, जगन्नाथपुरी-कोणार्क, रामेश्वरम्-मदुरई, वैष्णोदेवी-अमृतसर-वाघा बोर्डर, गोवा के मंदिर एवं अन्य स्थल चर्च आदि, महाकालेश्वर, उज्जैन-ओंकारेश्वर-त्रयम्बकेश्वर-घृष्णेश्वर-एलोरा, बिहार-शरीफ, श्री हूजुर साहिब, नांदेड़, महाराष्ट्र और पटना बिहार की यात्रा रेलमार्ग से करवाई जाएगी।

वहीं हवाई जहाज द्वारा पशुपतिनाथ-काठमांडू (नेपाल) की यात्रा करवाई जाएगी।

देवस्थान विभाग निरीक्षक श्रीमती सोनिया रंगा ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के मूल निवासी वरिष्ठ नागरिकों (60 साल या अधिक आयु के व्यक्ति) को उनके जीवन काल में एक बार निर्धारित तीर्थ स्थानों में से किसी एक स्थान पर पूर्णतया निःशुल्क यात्रा करवाने की यह योजना वर्ष 2013 से चलाई जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ मे महेश नवमी बडे धूमधाम से उत्साह पूर्वक मनाई गई

वर्ष 2016 से इसमें हवाई यात्रा को सम्मिलित किया गया। गत वर्ष सभी वरिष्ठ नागरिकों को वातानुकूलित रेलगाड़ी में यात्रा करवाई गई।

सहायक आयुक्त श्री गौरव सोनी ने बताया कि चूरू जिले की लॉटरी बुधवार को चूरू कलेक्ट्रेट में निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि यह योजना पूर्णतया निःशुल्क है। इसमें चयन के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नही लिया जा रहा है।

जिले के 1 हजार 677 वरिष्ठ नागरिक रेलमार्ग से और 205 हवाईमार्ग से करेंगे धार्मिक स्थलों की यात्रा

उन्होंने आमजन से अपील है कि इसके लिए किसी को किसी प्रकार का शुल्क नहीं दें। किसी भी जानकारी के लिए देवस्थान विभाग के कार्यलय या ईमेल पर सम्पर्क किया जा सकता है। इस दौरान श्री महेश शर्मा, श्री गोपाल आचार्य, श्री रितेश श्रीमाली और श्री संदीप सहित देवस्थान विभाग के कार्मिक मौजूद रहे।

जिले के 1 हजार 677 वरिष्ठ नागरिक रेलमार्ग से और 205 हवाईमार्ग से करेंगे धार्मिक स्थलों की यात्रा

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें