आयशा शर्मा एबीवीपी बीकानेर जिला छात्रा प्रमुख नियुक्त, क्षेत्र में खुशी की लहर
लूणकरणसर, (श्रेयांस बैद): उपखंड के कपूरीसर गांव की होनहार छात्रा एवं बीकानेर गवर्नमेंट लॉ कॉलेज की छात्रा आयशा शर्मा को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा बीकानेर जिला छात्रा प्रमुख के महत्वपूर्ण दायित्व पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं एवं छात्र समुदाय में हर्ष का माहौल है।
आयशा शर्मा लंबे समय से छात्र हितों, सामाजिक गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता तथा छात्राओं के बीच मजबूत संवाद को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
👉 यहां क्लिक करें
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में जिले में छात्राओं की भागीदारी बढ़ेगी तथा संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिलेभर में हो रहे जन-जागरूकता कार्यक्रम
उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही एबीवीपी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। एबीवीपी के भरत गौड़ सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने कहा कि आयशा शर्मा की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।

कपूरीसर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने भी इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए आयशा शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र की छात्राओं को भी आगे बढ़कर नेतृत्व की जिम्मेदारियां निभाने की प्रेरणा मिलेगी।
आयशा शर्मा एबीवीपी बीकानेर जिला छात्रा प्रमुख नियुक्त, क्षेत्र में खुशी की लहर


