नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिलेभर में हो रहे जन-जागरूकता कार्यक्रम

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिलेभर में हो रहे जन-जागरूकता कार्यक्रम

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिलेभर में हो रहे जन-जागरूकता कार्यक्रम

बीकानेर (श्रेयांस बैद): युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में 17 से 26 जून तक ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार ने बताया कि अभियान के दौरान शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जागरूकता गतिविधियां की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रथम दिन 17 जून को जिले के प्रमुख कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों एवं स्टाफ को नशा मुक्त जीवन का संकल्प दिलाया गया।

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिलेभर में हो रहे जन-जागरूकता कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि गुरुवार को जिला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र, बीकानेर की ओर से एम.एन. कोचिंग सेंटर में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतिभागियों ने नशामुक्ति विषय पर रचनात्मक पोस्टर और प्रभावी स्लोगन प्रस्तुत कर समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

इस अवसर पर केंद्र के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। साथ ही सभी नर्सिंग विद्यार्थियों को नशा मुक्त भारत के निर्माण हेतु शपथ दिलाकर समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प कराया गया।

जिला कलक्टर ने ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का किया निरीक्षण

कार्यक्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी का भरोसा दिलाया। जिला प्रशासन ने अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखकर विकसित और स्वस्थ भारत के निर्माण का संदेश दिया।

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिलेभर में हो रहे जन-जागरूकता कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत 19 जून को कलक्ट्रेट परिसर से भारत स्काउट एवं गाइड कार्यालय तक नशा मुक्ति जागरूकता साइकिल रैली निकाली जाएगी। 20 जून को शहर के प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों के जरिए नशे के दुष्परिणामों का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

इसी क्रम में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नशा मुक्त संकल्प कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके अतिरिक्त 22 जून को जागरूकता लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। 23 जून को व्यसन उपचार केंद्र (एटीएफ), पीबीएम अस्पताल में नशे से प्रभावित व्यक्तियों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 24 जून को नशामुक्ति केंद्रों में उपचार प्राप्त कर रहे तथा नशे से मुक्त हो चुके व्यक्तियों के साथ संवाद एवं काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। वहीं 25 जून को नर्सिंग कॉलेजों में वाद-विवाद एवं परिचर्चा कार्यक्रम होंगे।

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिलेभर में हो रहे जन-जागरूकता कार्यक्रम

अभियान का समापन 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर संकल्प कार्यक्रम, जागरूकता कार्यशाला तथा लघु फिल्मों के प्रदर्शन के साथ किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आमजन, विद्यार्थियों एवं युवाओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है।

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिलेभर में हो रहे जन-जागरूकता कार्यक्रम

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें