शादी के एक साल बाद उजड़ गया सुहाग: सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
सरदारशहर क्षेत्र के बोघेरा गांव में हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। करीब एक वर्ष पहले विवाह बंधन में बंधे युवक की उपचार के दौरान मौत हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। युवक की पत्नी गर्भवती है और घर में नई खुशियों के आगमन से पहले ही मातम छा गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह ने बताया कि बोघेरा निवासी बुद्धाराम मेघवाल ने मामला दर्ज करवाया है।
जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा बैठक 22 जून को
रिपोर्ट के अनुसार 24 मई की रात उसका 27 वर्षीय भतीजा भालाराम पुत्र पीथाराम गांव आने के लिए भोजरासर रोही स्थित गाजूसर फांटा के पास सड़क किनारे किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान गांव का ही प्रेमचंद तेज गति से मोटरसाइकिल लेकर वहां पहुंचा।
बताया गया कि अचानक बाइक रोकने के प्रयास में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई और सड़क किनारे खड़े भालाराम से जा टकराई। हादसे में भालाराम और बाइक चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
👉 यहां क्लिक करें
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां भालाराम की हालत लगातार गंभीर बनी रही। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों के अनुसार भालाराम का विवाह करीब एक वर्ष पहले हुआ था। उसकी पत्नी गर्भवती है और परिवार नए मेहमान के स्वागत की तैयारी कर रहा था, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


