गौ सेवा का पर्याय बनी गौ सेवार्थ सुंदरकांड समिति, 35 वर्षों से निरंतर कर रही सेवा 

गौ सेवा का पर्याय बनी गौ सेवार्थ सुंदरकांड समिति, 35 वर्षों से निरंतर कर रही सेवा 

गौ सेवा का पर्याय बनी गौ सेवार्थ सुंदरकांड समिति, 35 वर्षों से निरंतर कर रही सेवा 

एंबुलेंस के माध्यम से निराश्रित हजारों पशुओं का करवाया इलाज

लूणकरणसर,(श्रेयांस बैद):गौ सेवार्थ सुंदरकांड समिति द्वारा भीषण गर्मी के इस दौर में मरुस्थलीय क्षेत्रों में जल सेवा को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं जिससे पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए फील्ड फायरिंग रेंज एरिया इसकी मिसाल बन चुका है जहां पानी के सैकड़ों टैंकर से हजारों लीटर पानी निर्जन स्थान पर पहुंचाया जा रहा है ।

समिति सुंदरकांड पाठ से प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग गौ सेवा के विभिन्न कार्यों में करती है, जिसमें गौशालाओं में चारा, पानी, दवाइयां तथा हरी सब्जियां उपलब्ध करवाना शामिल है।

गौ सेवा का पर्याय बनी गौ सेवार्थ सुंदरकांड समिति, 35 वर्षों से निरंतर कर रही सेवा 

इसके अलावा गौ सेवार्थ सब्जी काटने के उपकरण भी उपलब्ध करवाने,शेड निर्माण,चारा हाउस, गौ वंश पानी की कुंडी जैसे निर्माण शामिल हैं समिति द्वारा संचालित जीव दया एंबुलेंस नियमित रूप से घायल निराश्रित पशुओं को सुरक्षा प्रदान करने के साथ उनका इलाज करवाती हैं ।

वहीं जन सरोकारों में रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी का सहयोग इत्यादि महत्पूर्ण है ।

समिति समय-समय पर गौ सेवा के साथ-साथ जनसेवा के कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती रही है पिछले लगभग 35 वर्षों से सुंदरकांड मंडली घर-घर जाकर सुंदरकांड का आयोजन कर समाज में धार्मिक चेतना के साथ सेवा भावना का संदेश दे रही है।

तनोट-जैसलमेर रोड पर भीषण हादसा, नोखा के किशोर की मौत

समिति के अध्यक्ष श्रवण तावणिया के नेतृत्व में विभिन्न सेवा कार्य संचालित किए जा रहे हैं। संभाग के कालू क्षेत्र में निर्माणाधीन गौ ट्रॉमा सेंटर के निर्माण में भी समिति मुख्य सहयोगी की भूमिका निभा रही है। जहां एक पीजन हाउस का निर्माण भी करवाया गया है।

समिति के मीडिया प्रभारी श्रेयांस बैद ने बताया कि वरिष्ठ शिक्षक भैराराम शर्मा द्वारा स्थापित इस मंडली ने आज लूणकरणसर क्षेत्र में गौ सेवा की एक विशिष्ट पहचान बना ली है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक दौर में श्री बजरंग धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष शिक्षक भैराराम शर्मा के साथ भगवान दास गौड, रामकरण पारीक, लक्ष्मीनारायण पारीक, मघाराम तावणिया, केवल जीनगर (ढोलक वादक), सुमेरमल बैद, भंवरलाल करवा, मुकेश सेठिया,श्रेयांस बैद, तोलाराम उपाध्याय तथा रामाकिशन माली नियमित रूप से सुंदरकांड का वाचन एवं सेवा कार्यों में सहभागिता निभाते थे।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

मंडली के साथ मुरली गोस्वामी,रामरख नाई, शिवजी माली,रामकरण सारस्वत,श्याम सोनी सहित अनेक श्रद्धालु जुड़े हुए हैं ।

समिति गौ सेवा और समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही हैं।

समिति का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना का विस्तार करना है ।

गौ सेवा का पर्याय बनी गौ सेवार्थ सुंदरकांड समिति, 35 वर्षों से निरंतर कर रही सेवा 

कस्बे की सभी सुंदर कांड मंडली अपने अपने स्तर से गौ सेवा, चिकित्सा सेवा,घायल पशुओं का उपचार,पीजन हाउस जैसे अनुपम कार्य में संलग्न हैं।

गौ सेवा का पर्याय बनी गौ सेवार्थ सुंदरकांड समिति, 35 वर्षों से निरंतर कर रही सेवा 

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें