रसोई गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा, आज से 29 रुपये बढ़े एलपीजी के दाम

रसोई गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा, आज से 29 रुपये बढ़े एलपीजी के दाम

रसोई गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा, आज से 29 रुपये बढ़े एलपीजी के दाम

महंगाई से जूझ रहे आम लोगों को एक और झटका लगा है. आज से घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है।

पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 7 मार्च को सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। उस समय पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजार में आई उथल-पुथल के कारण अंतरराष्ट्रीय ईंधन कीमतों में तेजी देखने को मिली थी।

तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की लागत बढ़ने से उन पर वित्तीय दबाव लगातार बढ़ रहा है। उद्योग से जुड़े अनुमान बताते हैं कि हालिया बढ़ोतरी से पहले कंपनियों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर उठाना पड़ रहा था।

मानसून पूर्व बारिश से कालू कस्बा बना टापू, कई घरों में घुसा पानी

हालांकि 29 रुपये की नई बढ़ोतरी के बाद भी कंपनियों की लागत और बिक्री मूल्य के बीच का अंतर पूरी तरह खत्म नहीं होगा। ऐसे में आने वाले समय में कीमतों को लेकर और फैसले किए जा सकते हैं।

रसोई गैस ही नहीं, हाल के सप्ताहों में देखने को मिली है. मई के मध्य से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है। वहीं सीएनजी के दाम भी लगभग 6 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ चुके हैं।

कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर भी तेल कंपनियां पूरी लागत वसूल नहीं कर पा रही हैं। अनुमान है कि कंपनियों को पेट्रोल पर करीब 11 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर लगभग 33.6 रुपये प्रति लीटर तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

रसोई गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा, आज से 29 रुपये बढ़े एलपीजी के दाम

सरकार ने अब तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेजी का पूरा बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डाला है। हालांकि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजारों में बनी अनिश्चितता के चलते घरेलू ईंधन कीमतों पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। इसी वजह से घरेलू उपभोक्ताओं को लगातार महंगे गैस सिलेंडर का सामना करना पड़ रहा है।

रसोई गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा, आज से 29 रुपये बढ़े एलपीजी के दाम

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें