श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर के पुनर्निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता, जल्द होगा नवनिर्माण कार्य प्रारंभ

श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर के पुनर्निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता, जल्द होगा नवनिर्माण कार्य प्रारंभ

श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर के पुनर्निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता, जल्द होगा नवनिर्माण कार्य प्रारंभ

श्री डूंगरगढ़ के प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर के जीर्णोद्धार को अब पुनर्निर्माण (नवनिर्माण) के रूप में साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

श्री ओसवाल पंचायत, श्री डूंगरगढ़ की समस्त कार्यकारिणी की बहुमत एवं समर्थन से अध्यक्ष श्री विनोद जी भदाणी एवं मंत्री श्री कान्ति कुमार जी पुगलिया द्वारा एक प्रतिनिधि मंडल को अहमदाबाद भेजा गया।

इस प्रतिनिधि मंडल में जीर्णोद्धार संयोजक श्री अशोक जी बैद एवं श्री सुमेरमल जी सिंघी ने पंचायत का नेतृत्व करते हुए 5 जून 2026 को शासनरत्न श्री मनोज जी हरण, विभिन्न दानदाताओं एवं संबंधित पेढ़ियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं।

भाजपा धमधा मंडल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाया “एक पेड़ मां के नाम” अभियान, किया वृहद वृक्षारोपण

बैठक में मंदिर की वर्तमान स्थिति, भावी आवश्यकताओं एवं पुनर्निर्माण की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। सकारात्मक संवाद एवं समन्वय के परिणामस्वरूप मंदिर के नवनिर्माण को लेकर महत्वपूर्ण सहमति बनी तथा इस दिशा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

इस सफलता के साथ अब मंदिर के पुनर्निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है तथा शीघ्र ही नवनिर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। समाज की लंबे समय से संजोई गई इस भावना को साकार करने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर के पुनर्निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता, जल्द होगा नवनिर्माण कार्य प्रारंभ

समाज में इस समाचार से हर्ष का वातावरण है तथा श्रद्धालुओं में मंदिर के भव्य नवनिर्माण को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। यह नवनिर्माण कार्य धार्मिक आस्था, समाज की एकजुटता एवं भावी पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य धरोहर के रूप में स्थापित होगा।

श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर के पुनर्निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता, जल्द होगा नवनिर्माण कार्य प्रारंभ

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें