खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

गुरूद्वारे पर कब्जे का विवाद हनुमानगढ़ में हिंसक झड़प में 8 घायल

गुरूद्वारे पर कब्जे का विवाद हनुमानगढ़ में हिंसक झड़प में 8 घायल

हनुमानगढ़ के गोलूवाला कस्बे में गुरुद्वारा मेहताबगढ़ साहिब में प्रबंधन कमेटी को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया

सुबह करीब 3 बजे एक पक्ष के 80 से ज्यादा लोगों ने गुरुद्वारे में जबरन घुसकर कब्जा करने की कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद दूसरे पक्ष के साथ कहासुनी के बाद झड़प हो गई।

इसमें बच्चों समेत करीब 8 लोग घायल हो गए। इनके हाथ, पैर और सिर में चोट आई है। कई घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद श्रीगंगानगर जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया।

सूचना पर गोलूवाला थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने 15 थानों की पुलिस और RAC के जवानों को तैनात किया है। पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाब्ता भी बुलाया गया है। एहतियात के तौर पर कस्बे में स्कूलों की छुट्‌टी कर दी गई। प्रशासन ने गोलूवाला में धारा 163 लागू कर दी है। चार या ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक रहेगी।

पति ने पत्नि की हत्या कर शव दुकान के तहखाने में दफनाया

फिलहाल इलाके में पुलिस की निगरानी में हालात काबू में हैं, लेकिन तनाव बना हुआ है।

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp